सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MT Super Giants beat MT Super Kings by 4 wickets in the final

Gurugram News: एमटी सुपर जायंट्स ने फाइनल में एमटी सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
MT Super Giants beat MT Super Kings by 4 wickets in the final
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के जीएचएस ग्रीनफील्ड के मैदान पर सोमवार को अंडर-14 डे-नाइट ट्राई-सीरीज के फाइनल में एमटी सुपर जायंट्स ने एमटी सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर एमटी सुपर जायंट्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो मैच का अहम मोड़ साबित हुआ।

एमटी सुपर किंग्स की टीम 25 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। एमटी सुपर किंग्स की ओर से जय मोदी ने 40 रन और सुशांत सिंह ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में नैतिक निहानीवाल और शिवाय को 2-2 सफलताएं मिली। जिसके जवाब में एमटी सुपर जायंट्स ने 24.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 127 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। एमटी सुपर जायंट्स की ओर से अमित ने नाबाद 38 रन की जिम्मेदार पारी खेलकर टीम को संभाला। कप्तान लक्ष्य ने भी नाबाद 31 रन बनाए और अंत तक डटे रहे। गेंदबाजी में जय मोदी, प्रतीक और देक्शांत कुमार ने एक-एक विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed