{"_id":"6a272284641182592d08f666","slug":"13-lakh-square-yards-of-land-freed-from-encroachment-in-one-and-a-half-years-noida-news-c-1-noi1095-4372814-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डेढ़ साल में 13 लाख वर्ग गज भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डेढ़ साल में 13 लाख वर्ग गज भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने वर्ष 2025 से 2026 के जून तक सरकारी व प्राधिकरण की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की लगातार कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस की सहायता से नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 13 लाख 25 हजार 960 वर्ग गज भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस भूमि की अनुमानित कीमत 5 हजार 903 करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सोमवार को बताया गया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के दौरान भू-माफिया पर शिकंजा भी कसा जा रहा है। आंकड़ोंं के मुताबिक सबसे अधिक कार्रवाई सेंट्रल नोएडा जोन में हुई। यहां पुलिस बल की सहायता से 8 लाख 89 हजार 127 वर्ग गज भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5,009 करोड़ 68 लाख 50 हजार रुपये है। यह कुल मुक्त कराई गई भूमि का सबसे बड़ा हिस्सा है। वहीं ग्रेटर नोएडा जोन में 4 लाख 21 हजार 833 वर्ग गज भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस भूमि की अनुमानित कीमत 836 करोड़ 27 लाख रुपये बताई गई है। नोएडा जोन में 15 हजार वर्ग गज भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 58 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।
Trending Videos