किन्नर हत्याकांड: दिनभर शव के साथ सोया अभिषेक, सात साल से साथ रह रहे थे दोनों; हत्या की वजह का हुआ खुलासा
ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव (26) को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या करने के बाद वह दिनभर शव के साथ सोया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव (26) निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है।
आरोपी वर्तमान में तुगलपुर गांव में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी व मृतक मनोरंजन शर्मा एक साथ किराये के मकान तुगलपुर में निवास करते थे। दोनों एक साथ शराब पीते थे। मनोरंजन शर्मा देर रात्रि में रूम पर आना व अन्य लोगों से संबंध बनाने के कारण अक्सर झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर आरोपी मनोरंजन शर्मा की हत्या कर फरार हो गया था।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 24 मई को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस के मुताबिक जांच और सर्विलांस के आधार पर मंगलवार को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या करने के बाद वह दिनभर शव के साथ सोया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी करीब सात साल से मनोरंजन शर्मा के साथ रह रहा था। मनोरंजन शर्मा किसी और से बात करने लगा था। वह काफी देरी से घर आता था।
उसे मनोरंजन के अवैध संबंध का शक होने लगा था। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान अभिषेक ने मनोरंजन के सिर के बाल पकड़े और दीवार में लड़ा दिया था। सिर में गहरी चोट लगने के कारण ही मनोरंजन की मौत हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.