सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of fraud of Rs 46 lakh in the supply of solid fuel

Noida News: ठोस ईंधन की सप्लाई में 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud of Rs 46 lakh in the supply of solid fuel
विज्ञापन
दो कंपनियों ने पूर्व फैक्टरी मैनेजर और सप्लायर पर आरोप लगाया
Trending Videos

अदालत के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

माई सिटी रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक क्षेत्र की दो कंपनियों ने अपने पूर्व फैक्टरी मैनेजर और एक ईंधन आपूर्तिकर्ता पर मिलीभगत कर 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले में अदालत के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
मेसर्स केशो पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स केशोराम मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हरि उपाध्याय का कहना है कि दोनों कंपनियां नालीदार बॉक्स निर्माण के व्यवसाय से जुड़ी हैं और उनके संयंत्र ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित हैं। विनोद गुप्ता वर्ष 2012 से कंपनी में फैक्ट्री में मैनेजर थे। दूसरी कंपनी में सलाहकार की भूमिका भी निभा रहे थे। उन्होंने ब्रिकेट (ठोस ईंधन) सप्लायर सुधीर अग्रवाल की सिफारिश करते हुए दावा किया था कि वह बाजार दर से कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता का ईंधन उपलब्ध कराएंगे। इसी भरोसे पर अगस्त 2022 से कंपनियों ने संबंधित सप्लायर से खरीद शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद गुप्ता की सेवा समाप्त होने के बाद सप्लायर सुधीर अग्रवाल ने अगस्त 2022 से अगस्त 2023 के बीच जारी चालानों में दरों के अंतर का हवाला देते हुए 46.43 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग शुरू कर दी। इसमें से 33.04 लाख रुपये एक कंपनी और 13.39 लाख रुपये दूसरी कंपनी के खाते में देनदारी के रूप में दर्शाए गए। यह राशि पूरी तरह अनुचित और अवैध है और उसका भुगतान करने की कोई बाध्यता नहीं बनती। 4 सितंबर 2023 को सुधीर अग्रवाल कंपनी के कार्यालय पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत कंपनियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने, खातों में हेरफेर करने और गलत तरीके से लाभ अर्जित करने का प्रयास किया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed