सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dissatisfaction over plan to convert ground into a stadium

Noida News: निःशुल्क मैदान को हॉकी स्टेडियम में बदलने की योजना पर नाराजगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over plan to convert ground into a stadium
विज्ञापन
फोटो --

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित क्षेत्रीय खेल परिसर में प्रस्तावित है स्टेडियम



ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित क्षेत्रीय खेल परिसर में प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम के निर्माण को लेकर खिलाड़ियों और आम लोगों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 10 करोड़ रुपये से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टेडियम विकसित करने की योजना पर लोगों ने सवाल उठाते हुए इसे अन्य स्थान पर बनाने की मांग की है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।



खिलाड़ियों का कहना है कि शहर के एकमात्र निःशुल्क खेल मैदान को हॉकी के लिए समर्पित कर आम लोगों के उपयोग से बाहर करने की तैयारी की जा रही है। लोगाें ने कहा कि खेलने के अलावा युवा यहां सेना, पुलिस और अन्य भर्तियों के लिए शारीरिक दक्षता का भी प्रशिक्षण लेते हैं। विरोध कर रहे सतेंद्र नागर, मुकेश विदूड़ी, रविंद्र रावत, डॉ. अमित, सुभाष चौधरी ने कहा कि शहर में कई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध हैं, जहां हॉकी स्टेडियम विकसित किया जा सकता है। उन्होंने खेल मैदान को समाप्त नहीं करने की मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित नहीं

शहरवासियों ने आरोप लगाया कि शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को आज तक पूरी तरह आम जनता के लिए विकसित नहीं किया गया है। ऐसे में एक और सार्वजनिक खेल मैदान को प्रतिबंधित करने का प्रयास उचित नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


रविवार को परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भूमि पूजन किया था। इसके बाद आसपास के सेक्टरों और गांवों के निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed