{"_id":"6a2819dd2b8b1607b909cdb9","slug":"mobile-towers-coming-up-in-the-dead-of-night-noida-news-c-1-noi1095-4375509-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रात के अंधेरे में खड़े हो रहे मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रात के अंधेरे में खड़े हो रहे मोबाइल टावर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रात के अंधेरे में खड़े हो रहे मोबाइल टावर
सेक्टर-53 में रातोंरात लगे मोबाइल टावर की प्राधिकरण से की शिकायत
सेक्टर-30 में भी ग्रीन बेल्ट क्षतिग्रस्त कर कुछ हफ्ते पहले खड़ा किया गया था टावर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टरों में रातोंरात घनी आबादी के बीच स्थापित किए जा रहे मोबाइल टावरों ने सेक्टरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। सेक्टर-53 में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि स्थापित किए गए मोबाइल टावर को लेकर आरडब्ल्यूए ने आपत्ति जताई है।
इसी तरह सेक्टर-30 में अप्रैल में रातोंरात मोबाइल टावर लगाया गया था, दोनों ही आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है। बतादें कि सेक्टर-53 कंचनजंगा अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राम लखन चौधरी ने बताया कि कंचनजंगा मार्केट के दुकानदार और अपार्टमेंट के आसपास घनी आबादी है। मार्केट में स्थापित मोबाइल टावर को नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्थापित किया गया है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि टावर घनी आबादी, दुकानों तथा आवासीय क्षेत्र के निकट लगाया जा रहा है, जिससे आम जनता में संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर भय एवं असंतोष व्याप्त है। जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुरोध है कि उक्त मोबाइल टावर की तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच कराई जाए और संभव हो तो इसे बाहरी स्थल पर शिफ्ट किया जाए। इसी तरह की मांग सेक्टर-30 के निवासियों और आरडब्ल्यूए की ओर से 12 अप्रैल को मोबाइल टावर ग्रीन बेल्ट क्षतिग्रस्त करके लगाने पर की गई थी। मंगलवार को रातोंरात स्थापित किए गए मोबाइल टावर पर चिंता जताते हुए स्थानीय निवासियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया।
वर्जन
संबंधित वर्क सर्कल के इंजीनियरों से टावर लगने से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। -एसपी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण
कोट्स
घनी आबादी के बीच बिना जानकारी दिए मोबाइल टावर लगा दिया है, जोकि अनुचित है। इसे कहीं बाहरी सार्वजनिक स्थल पर स्थापित किया जाए। -राम लखन चौधरी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-53, कंचनजंगा अपार्टमेंट
विज्ञापन
हमने 12 अप्रैल को रातोंरात ग्रीन बेल्ट पर स्थापित किए गए मोबाइल टावर की शिकायत की थी लेकिन अब तक उसका कोई समाधान नहीं हो सका। -प्रमोद वर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-30