ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच में 13 प्रत्याशियों के पर्चों को निरस्त कर दिया गया है। किसी में शपथ पत्र और किसी में प्रस्तावक नहीं होने जैसे कारणों के कारण नामांकन पत्रों को स्वीकार नहीं किया गया है। सबसे अधिक नोएडा सीट पर 10 नामांकन पत्रों को स्वीकार नहीं किया गया है। अब तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 39 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की असल संख्या तय होगी। जिले की जेवर, दादरी और नोएडा विधानसभा सीट पर 14 से 21 जनवरी के बीच नामांकन हुए थे। कुल 52 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। सबसे अधिक नोएडा में 23, दादरी में 16 और जेवर सीट पर 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सोमवार को तीनों सीट के रिटर्निंग अफसरों ने सभी पत्रों की जांच की।
नोएडा के रिटर्निंग अफसर आलोक गुप्ता ने जांच में दस नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि किसी नामांकन पत्र का शपथ पत्र सत्यापित नहीं था तो किसी का अपूर्ण था। कुछ प्रत्याशी के प्रस्तावक पूरे नहीं थे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11 बजे शुरू हुई। इससे पहले शपथ पत्र देने का समय था, लेकिन कोई नहीं आया। नोएडा सीट पर 13 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र स्वीकार किया गया है। 27 जनवरी की दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय है। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। वहीं, दादरी विधानसभा सीट के दो नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। अब यहां 14 प्रत्याशी बचे हैं। एक प्रत्याशी यूनुस के प्रस्तावक कम थे। जबकि, दूसरे प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह प्रजापति का शपथ पत्र पूर्ण नहीं था। वहीं, जेवर सीट पर एक प्रत्याशी के प्रस्तावक नहीं थे। उनका पर्चा निरस्त किया गया है। यहां अब कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है।
सामान्य प्रेक्षक ने लिया जांच का जायजा
नोएडा और दादरी विधानसभा सीट के सामान्य प्रेक्षक डॉ. फ्रैंकलिन लल्तिन खुमा ने नामांकन पत्रों की जांच की निगरानी की। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वहां से सामान्य प्रेक्षक ने नोएडा सीट के एक से 12 नंबर बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। जेवर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक राजेश धीमान भी नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद कंट्रोल रूम में शिकायतों के संबंध में जानकारी ली।
नोएडा में इनका नामांकन निरस्त
प्रत्याशी पार्टी
संजीव कुमार गोस्वामी सर्व समाज पार्टी
राजकुमार अग्रवाल शिवसेना
घनश्याम भारतीय महासंघ पार्टी
दीपमाला श्रीवास्तव पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी
किशोर सिंह भारतीय इंसान पार्टी
डिबलू सिंह चौधरी ऑल हिंद पार्टी
कुश कुमार श्रीवास्तव भारतीय जन जागृति पार्टी
संजय शर्मा निर्दलीय
सुनील कुमार निर्दलीय
अपर्णा शर्मा निर्दलीय
दादरी में निरस्त नामांकन पत्र
प्रत्याशी पार्टी
वीरेंद्र सिंह प्रजापति जन अधिकार पार्टी
यूनुस आम जन सेवा पार्टी
जेवर में निरस्त नामांकन पत्र
नाम पार्टी
मनोज राज भारतीय जन जागृति पार्टी