सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sewage water flowing on the road; road in a dilapidated state due to potholes.

Noida News: सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, गड्ढों से बदहाल रास्ता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Sewage water flowing on the road; road in a dilapidated state due to potholes.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित स्टेलर जीवन सोसायटी के पीछे और जेएस रूप मार्केट के पास सड़क और ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं, जबकि जाम नालियों के कारण सीवर और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रियंका दत्ता ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं और कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर जलभराव होने से लोगों का आना - जाना मुश्किल हो गया है और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि इलाके की नालियां पूरी तरह जाम हैं।गंदा पानी न केवल दुर्गंध फैला रहा है, बल्कि मच्छरों के पनपने का कारण भी बन रहा है। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed