NEET Leak: 'बहन की शादी है और नीट की पुनर्परीक्षा भी देनी है', पेपर लीक के आरोपी यश यादव ने मांगी अंतरिम जमानत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी यश यादव ने राउज एवेन्यू कोर्ट में 15 दिन की अंतरिम जमानत याचिका दायर की है। उसने 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होने और बहन की शादी में जाने की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा है और सुनवाई 12 जून को होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में आरोपी यश यादव ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका में उसने आगामी नीट परीक्षा में शामिल होने और अपनी बहन की शादी में उपस्थित रहने के लिए 15 दिनों की अंतरिम जमानत देने की मांग की है।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने इस याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जवाब मांगा है। कोर्ट अब इस मामले पर 12 जून को सुनवाई करेगी, जहां जांच एजेंसी अपना पक्ष रखेगी।
21 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहता है यश
यश यादव ने अदालत को बताया है कि वह 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होना चाहता है। इसके अलावा उसने अपनी बहन के विवाह समारोह में शामिल होने की आवश्यकता का भी हवाला दिया है। इसी आधार पर उसने 15 दिन की अंतरिम राहत देने की मांग की है।
गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है और इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। अब सबकी नजर 12 जून को होने वाली सुनवाई पर है, जब अदालत याचिकाकर्ता की मांग और सीबीआई के जवाब पर विचार करेगी।