सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan Pre DElEd Result 2026 to Be Released Tomorrow, Counselling for 25,970 Seats to Follow

Rajasthan Pre DElEd Result: राजस्थान प्री-डीएलएड का रिजल्ट कल आएगा; 25,970 सीटों के लिए शुरू होगी काउंसलिंग

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Pre DElEd Result 2026: राजस्थान प्री डीएलएड का रिजल्ट 10 जून को जारी होगा। परीक्षा में शामिल 4.97 लाख से अधिक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम के बाद 25,970 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 

Rajasthan Pre DElEd Result 2026 to Be Released Tomorrow, Counselling for 25,970 Seats to Follow
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Rajasthan Pre DElEd BSTC Result 2026: राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान प्री डीएलएड का रिजल्ट 10 जून को घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vmou.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।



प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा किया जाता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जयपुर स्थित वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्र से परिणाम जारी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग

परिणाम घोषित होने के बाद राज्य की विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस वर्ष कुल 25,970 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी।

20 मई को हुई थी परीक्षा

राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 6,05,242 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि 4,97,178 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन राज्य के 41 जिलों में बनाए गए 1,774 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

विज्ञापन

कितने अंक लाना जरूरी है?

परीक्षा में सफल घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे।

 
श्रेणी न्यूनतम अंक
सामान्य वर्ग 50%
अनुसूचित जाति (SC) 45%
अनुसूचित जनजाति (ST) 45%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 45%
दिव्यांग (PwD) 45%
विधवा 45%
तलाकशुदा महिला 45%

 

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Rajasthan Pre DElEd Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें और रिजल्ट तथा काउंसलिंग से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed