सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UGC Directs States to Upload UG-PG Student Records by 30th

UG-PG Data Upload: यूजी-पीजी रिकॉर्ड अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 जून, संशोधन तय मानकों के तहत ही होंगे: यूजीसी

अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 09 Jun 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों का रिकॉर्ड 30 तारीख तक अनिवार्य रूप से अपलोड करें। यूजीसी की सचिव प्रो. श्यामा रथ ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा है कि पहले से अपलोड किए गए रिकॉर्ड में सुधार या संशोधन केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही किए जाएंगे।

UGC Directs States to Upload UG-PG Student Records by 30th
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, UGC - फोटो : X(@ugc_india)
विज्ञापन

विस्तार

Student Records: देश के सभी विश्वविद्यालयों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों का शैक्षणिक रिकॉर्ड 30 जून तक अपलोड करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत सभी यूजी और पीजी छात्रों की मार्कशीट और ग्रेडशीट का क्रेडिट स्कोर अपडेट करने का निर्देश दिया है।



यूजीसी की सचिव प्रो. श्यामा रथ ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि सभी क्रेडिट प्रदान करने वाले संस्थानों को परीक्षा वर्ष 2025 से संबंधित शैक्षणिक रिकॉर्ड, जिसमें मार्कशीट / ग्रेडशीट और संबंधित क्रेडिट डाटा शामिल हैं, 30 जून तक अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना अनिवार्य है। इस समय सीमा के बाद अपलोड विंडो बंद हो जाएगी और इस प्लेटफॉर्म पर कोई और नया अपलोड स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पहले से अपलोड रिकॉर्ड में सुधार या संशोधन केवल तय मानकों के तहत एबीसी की निर्धारित प्रक्रियाओं में ही होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत - एकीकत और बहुविषयक शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया है।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य छात्रों के आजीवन सीखने की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। इसमें छात्र अपनी शैक्षणिक कोर्स के अलावा कभी भी किसी भी मनपसंद विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं। इससे प्राप्त होने वाले अंकों को क्रेडिट में तब्दील करके अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में जमा किया जाता है। इसके तहत वर्ष 2025 का शैक्षणिक रिकॉर्ड अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed