{"_id":"69171de3fcc67f965c02ad6c","slug":"bihar-results-2025-which-party-contested-how-many-seats-in-the-election-who-got-how-much-of-this-mandate-2025-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Results 2025: किस दल ने कितनी सीटों पर ठोकी ताल, इस जनादेश में किसके हिस्से कितना आशीर्वाद? जानें सब कुछ","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Bihar Results 2025: किस दल ने कितनी सीटों पर ठोकी ताल, इस जनादेश में किसके हिस्से कितना आशीर्वाद? जानें सब कुछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 14 Nov 2025 05:47 PM IST
सार
Bihar Assembly Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में 2600 से ज्यादा और करीब 45 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। इस जनादेश में तमाम राजनीतिक दलों ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा और जी-तोड़ मेहनत की। यहां जानें किस दल ने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा और उन्हें जनता जनार्दन ने कितना आशीर्वाद दिया...
विज्ञापन
किस दल ने कितनी सीट पर लड़ा चुनाव, किसे कितना मिला आशीर्वाद?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का पटाक्षेप होना शुरू हो चुका है। रुझान के बाद सीटों पर जीत के आकंड़े भी सामने आने शुरू हो चुके हैं। 243 विधानसभा सीटों वाले राज्य में करीब 45 राजनीतिक दलों ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया। इन 45 दलों के अलावा 900 से ज्यादा निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतरे थे। इसके साथ ये जानना अहम है कि किस दल ने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा और किसे जनता का कितना आशीर्वाद मिला है? रुझान के बाद अब लगभग ये तय हो गया है किस दल को कितनी सीटें मिलेगी, हालांकि चुनाव आयोग के आखिरी आंकड़े आने के बाद इसकी अंतिम संख्या सामने आएगी।
यह भी पढ़ें - Nitish Kumar: 20 साल बाद भी बिहार की सत्ता का पर्याय हैं नीतीश, ये है अब तक के चुनावों में प्रदर्शन
एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला
इस विधानसभा चुनाव में भी एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला रहा। हालांकि प्रशांत किशोर ने मतदान तक तीसरे मोर्चे को जरूर संभाले रखा, लेकिन मतगणना में उन्हें पूरी तरह निराशा हाथ लगी। एनडीए में जहां एक ओर भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चो सेक्युलर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।
Trending Videos

| राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन | |||
|---|---|---|---|
| राजनीतिक दल | कितनी सीट पर लड़ा चुनाव? | सफलता का दर (%) | |
| भाजपा | 101 सीट | 90 | |
| जदयू | 101 सीट | 82 | |
| लोजपा राम विलास | 29 सीट | 68 | |
| हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) | 6 सीट | 83 | |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा | 6 सीट | 67 | |
वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), सीएमआई (एमएल) एल, आईआईपी, वीआईपी जैसे दल शामिल हैं। महागठबंधन ने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना सीएम और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया था। जबकि एनडीए ने निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
अन्य अहम राजनीतिक दलों का हाल
वहीं अन्य दलों की बात की जाए, तो जन सुराज पार्टी ने 237 सीटों पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उसके हिस्से निराशा ही हाथ लगी है। वहीं मायावती नीत बहुजन समाज पार्टी ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ा था और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने कुल 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
| महागठबंधन | ||
| राजनीतिक दल | कितनी सीट पर लड़ा चुनाव? | सफलता का दर (%) |
| राजद | 143 | 17 |
| कांग्रेस | 61 | 10 |
| भाकपा माले | 20 | 10 |
| वीआईपी | 12 | 0 |
| भाकपा | 9 | 0 |
| माकपा | 4 | 25 |
| इंडियन इंक्लूसिव पार्टी | 3 | 33 |
अन्य अहम राजनीतिक दलों का हाल
वहीं अन्य दलों की बात की जाए, तो जन सुराज पार्टी ने 237 सीटों पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उसके हिस्से निराशा ही हाथ लगी है। वहीं मायावती नीत बहुजन समाज पार्टी ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ा था और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने कुल 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
| राजनीतिक दल | कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव? | सफलता का दर (%) |
| जन सुराज पार्टी | 237 | 0 |
| बहुजन समाज पार्टी | 181 | 1 |
| एआईएमआईएम | 28 | 18 |
बिहार में दोनों चरणों में बंपर वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले और दूसरे चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुए। प्रदेश की जनता ने 73 वर्षों के तमाम आंकड़ों को धराशायी कर दिया और इस बार दोनों चरणों को मिलाकर कुल 66.90 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो आजादी के बाद सर्वाधिक रहा। वहीं दूसरे चरण में 68.69 फीसदी मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि दोनों चरणों को मिलाकर करीब 67.13 फीसदी मतदान हुआ है।
यह भी पढ़ें - Bihar Assembly Election 2025: एग्जिट पोल कितने सही हुए साबित? इस एजेंसी ने बताया था सबसे सटीक आंकड़ा; पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे?
2020 विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच था। इस चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें जीतीं थीं। इनमें सबसे ज्यादा 74 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। जदयू को 43, वीआईपी और हम को 4-4 सीट पर सफलता मिली थी। राज्य की 110 सीटें महागठबंधन के खाते में गई थी। इसमें 75 सीटें जीतकर राजद राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके साथ ही कांग्रेस को 19, वामदलों को 16 सीट पर जीत मिली थी। इनमें 12 सीटें माले और दो-दो सीटें भाकपा और माकपा के खाते में गईं थी। वहीं अन्य दलों में एआईएमआईएम ने पांच, बसपा, लोजपा और निर्दलीय ने एक-एक सीटें जीती थी।