‘आश्रम’ के बोल्ड सीन्स पर बॉबी देओल का खुलासा, सिर्फ इस शख्स को बताई थी सीरीज की कहानी; कहा- ‘बताना जरूरी था’
Bobby Deol: एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने अपने कमबैक प्रोजेक्ट ‘आश्रम’ को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘आश्रम’ सीरीज में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब सराहा। भले ही उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया, लेकिन दर्शकों से उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। हाल ही में एक बातचीत में बॉबी देओल ने बताया कि सीरीज में जो बोल्ड सीन थे, उनके बारे में उन्होंने सबसे पहले सिर्फ अपनी पत्नी तान्या देओल को ही बताया था।
अपने परिवार में किसी को नहीं बताया
बॉबी देओल हाल ही में शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टूनाइट’ में नजर आए। यहां उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने पहली बार इस सीरीज की कहानी सुनी थी, तो उन्होंने अपने परिवार में किसी को नहीं बताया था।
उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले जब मैंने कहानी सुनी, तो मैंने अपने पिता, मां या यहां तक कि अपने भाई को भी नहीं बताया। मैंने सिर्फ एक ही इंसान को बताया- मेरी पत्नी। मुझे उन्हें बताना जरूरी था, वरना अगर उन्हें बाद में पता चलता तो मैं मुश्किल में पड़ जाता।’
आज मैं जो भी हूं, अपनी पत्नी की वजह से हूं
आगे उन्होंने अपनी पत्नी तान्या को अपने मुश्किल समय में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘आज मैं जो भी हूं, वो अपनी पत्नी की वजह से हूं। जब मैं अपने खराब दौर से गुजर रहा था, तब उन्होंने पूरे घर को संभाला। मुझे लगता है कि वो मेरी ताकत हैं।’
ये भी पढ़ें- क्या पूरी तरह गंजे हैं हनी सिंह? सिंगर ने किया बड़ा खुलासा; सुनकर हैरान रह गए लोग; दवाइयों का हुआ गहरा असर
दमदार कहानी, शानदार स्टारकास्ट और अनुराग कश्यप के निर्देशन की वजह से ‘बंदर’ फिल्म को 2026 की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, राज बी शेट्टी, जीतेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।