सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anita Kanwal Recounts Heartbreaking Story Says My mother was dying Bu I still Performed The Scene

Anita Kanwal: ‘मां आखिरी सांसें गिन रही थीं और मैं शूटिंग कर रही थी’, अनीता कंवल ने सुनाया दर्द भरा किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 27 May 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Anita Kanwal Recounts Heartbreaking Story: अनीता कंवल ने हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में खूब काम किया है। वह अपने उम्दा अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अपनी इंडस्ट्री के स्याह पक्ष को लेकर भी दिग्गज अभिनेत्री ने खुलकर बात की है। एक दर्द भरा किस्सा साझा किया है। 

Anita Kanwal Recounts Heartbreaking Story Says My mother was dying Bu I still Performed The Scene
अनीता कंवल - फोटो : इंस्टाग्राम@ anitakanwal_actor
विज्ञापन

विस्तार

'बनेगी अपनी बात' और 'सोनपरी' जैसे हिट टीवी सीरियल में दर्शकों ने अनीता कंवल को देखा है। वहीं ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ और ‘गंगाजल’ जैसी कई बड़ी हिंदी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर को लेकर बातचीत की, कई किस्से भी साझा किए। 

Trending Videos


जब सेट से अनीता कंवल को जाने नहीं दिया गया
सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में अनीता कंवल ने एक दर्द भरा किस्सा सुनाया। वह कहती हैं, ‘मेरी मां मर रही थीं, आखिरी सांसें गिन रही थीं। डॉक्टर ने उन्हें कुछ घंटे ही दिए थे। लेकिन मैं शूटिंग कर रही थी। इसी बीच डॉक्टर का कॉल आया। मुझे मां के पास जाना था, प्रोड्यूसर को कॉल किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसी बीच प्रोडक्शन टीम दूसरा सीन लेकर आ गई, उन्होंने कहा आपको सीन करना पड़ेगा। मैंने उस सिचुएशन में भी सीन किया। इसके बाद ही मैं सेट से गईं। काम को लेकर इतना डेडिकेशन हमारे भीतर होता था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Siddharth R Kannan (@sid_kannan)


ये खबर भी पढ़ें: बैन विवाद के बीच सद्गुरु की शरण में रणवीर सिंह, पूछा- जिंदगी का उद्देश्य क्या है? जवाब सुनकर हुए हैरान 

नए एक्टर्स के व्यवहार पर उठाए सवाल 
अनीता कंवल ने नए सितारों की भारी-भरकम सैलरी और कई वैनिटी वैन की मांगों के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि इससे जूनियर को-स्टार्स की फीस का बजट कम हो जाता है। उन्होंने कहा, 'मैं यह बात एक कैरेक्टर एक्टर के तौर पर कह रही हूं। वे (टॉप एक्टर्स) प्रोड्यूसर का बहुत सारा बजट खा जाते हैं। ये सात  वैनिटी वैन और आस-पास 50 लोग लेकर चलते हैं। इसकी वजह से हमारे लिए कुछ भी नहीं बचता। असलियत यही है। जैसे ही बात कैरेक्टर एक्टर्स पर आती है, तो 250 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म में भी, हमारी फीस में कटौती कर दी जाती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed