अरिजीत को बीच कॉन्सर्ट में फैन ने थमाई पासबुक बॉलीवुड के हिट और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी गायकी से लोगों के दिल जीतने में हर बार कामयाब होते हैं अरिजीत सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं, उनके सुर्खियों में बने रहने की वजह उनका हालिया गाना है जो उन्होंने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' के लिए गाया है इसी बीच सिंगर के एक कॉन्सर्ट से वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है हाल में ही सामने आए वीडियो में अरिजीत सिंह एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं इस कॉन्सर्ट में ही एक शख्स उन्हें अपनी पासबुक थमा देता है सिंगर उसे देखने के बाद माइक पर कहते हैं कि ये तो पासबुक है वो हंस पड़ते हैं और उसे देखने के बाद मुस्कुराते हुए वो पासबुक उस फैन को वापस करते हैं मनोरंजन