{"_id":"6916b6fdaf555051920b8c12","slug":"childrens-day-2025-actors-who-portrayed-jawaharlal-nehru-on-screen-from-roshan-seth-to-dalip-tahil-2025-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Children's Day 2025: बॉलीवुड फिल्मों में इन स्टार्स ने निभाए चाचा नेहरू के किरदार, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Children's Day 2025: बॉलीवुड फिल्मों में इन स्टार्स ने निभाए चाचा नेहरू के किरदार, देखें पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:39 AM IST
सार
Actor Roles On Jawaharlal Nehru: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' भी कहते हैं, न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि उनकी छवि और व्यक्तित्व ने बॉलीवुड सिनेमा को भी प्रेरित किया है। कई मशहूर बॉलीवुड फिल्मों में अलग-अलग अभिनेताओं ने नेहरू के किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत किया है। जानिए जिन एक्टर्स ने फिल्मों में चाचा नेहरू का किरदार निभाया गया।
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू के किरदार में अभिनेता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू का किरदार बॉलीवुड में कई प्रतिभाशाली अभिनेताओं ने निभाया है। हर अभिनेता ने इस ऐतिहासिक व्यक्तित्व को अपने तरीके से जीवंत किया। चाहे वह रोशन सेठ की शालीनता हो, प्रताप शर्मा की गहराई या फिर दिलीप ताहिल की गरिमा। कई एक्टर्स ने नेहरू के किरदार को अलग-अलग रंगों में पेश किया। ये फिल्में न केवल नेहरू के योगदान को दर्शाती हैं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास को भी जीवंत करती हैं।
Trending Videos
रोशन सेठ
फिल्म 'गांधी' में ब्रिटिश-भारतीय अभिनेता रोशन सेठ ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। यह फिल्म महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित थी। इसे रिचर्ड एटेनबरो ने निर्देशित किया था। रोशन सेठ ने नेहरू की शालीनता, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व की भावना को बेहतरीन तरीके से पेश किया। इस फिल्म में नेहरू को एक युवा और आदर्शवादी नेता के रूप में दिखाया गया, जो स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं।

प्रताप शर्मा
फिल्म 'नेहरू' जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है, जिसमें अभिनेता प्रताप शर्मा ने नेहरू की भूमिका निभाई। यह फिल्म नेहरू के बचपन से लेकर उनके प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाती है। प्रताप शर्मा ने नेहरू के व्यक्तित्व की गहराई, उनकी विचारधारा और देश के लिए उनके समर्पण को बखूबी दिखाया।

दिलीप ताहिल
राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में अभिनेता दिलीप ताहिल ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। यह फिल्म मशहूर धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक थी, जिसमें नेहरू का किरदार छोटा लेकिन महत्वपूर्ण था।

बेंजामिन गिलानी
फिल्म 'सरदार' सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित थी, जिसमें अभिनेता बेंजामिन गिलानी ने जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाई। इस फिल्म में नेहरू को एक दूरदर्शी नेता के रूप में दिखाया गया, जो स्वतंत्रता संग्राम और देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें: कार्डी बी ने दिया बेटे को जन्म, अपने बॉयफ्रेंड स्टीफन डिग्स के साथ किया नन्हें मुन्ने का स्वागत

सौरभ दुबे
फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अभिनेता सौरभ दुबे ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। यह फिल्म क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। इसमें नेहरू का किरदार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में सामने आता है।
यह भी पढ़ें: बेटे के जन्म के बाद कटरीना कैफ को मिली अस्पताल से छुट्टी, वीडियो में पत्नी को घर ले जाते दिखे विक्की कौशल