{"_id":"6a27b0c234a4fec0a803637f","slug":"cm-vishnu-deo-sai-praises-kangana-ranaut-film-bharat-bhhagya-viddhaata-at-raipur-screening-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, बोले- 'यह फिल्म प्रेरणा..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, बोले- 'यह फिल्म प्रेरणा..'
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
Bharat Bhhagya Viddhaata Screening: अभिनेत्री कंगना रानौट की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग सोमवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में रखी गई। इस इवेंट में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी शामिल हुए।
कंगना रनौत, सीएम विष्णु देव साय
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोमवार को अभिनेत्री कंगना रनौट की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग छत्तीसगढ़ के रायपुर में रखी गई। इस स्क्रीनिंग इवेंट में छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय भी शामिल हुए। यहां उन्होंने कंगना और फिल्म की जमकर तारीफ की।
कंगना के अभिनय को सराहा
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद सीएम ने कंगना के अभिनय की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म को भी दस में से दस अंक दिए और इसे प्रेरणास्रोत बताया। इसके साथ ही सीएम विष्णु देव साय ने कंगना को फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त किया।
Trending Videos

कंगना रनौत, सीएम विष्णु देव साय, कौशल्या साय
- फोटो : एएनआई
सोशल मीडिया पर भी जताई खुशी
सीएम ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी सोशल मीडिया पर भी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'आज राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी एवं परिजनों के साथ शामिल हुआ। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की जान बचाने और घायलों की सेवा में जो अद्वितीय साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाई, यह फिल्म उसी प्रेरक गाथा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।'

आज राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी एवं परिजनों के साथ शामिल हुआ। इस अवसर पर आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले ‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ को सम्मानित… pic.twitter.com/vsl3GdDVQJ
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 8, 2026
कब रिलीज होगी 'भारत भाग्य विधाता'?
बात करें कंगना की अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की तो इसका निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। फिल्म में कंगना एक ऐसी नर्स की भूमिका में नजर आएंगी जो आतंकवादी हमले के दौरान कई लोगों की जिंदगी बचाती हैं। कंगना के अलावा इस फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, सुहिता थाटे और प्रिया बेर्डे समेत कई कलाकार नजर आएंगे। खुद कंगना के ही बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।