सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harsh Varrdhan Kapoor denial leaving film industry and acting revealed working on a new project

इंडस्ट्री छोड़ने की खबरों पर हर्ष वर्धन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैंने अभिनय से...'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Jun 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Harsh Varrdhan Kapoor Reacted On Rumours: अभिनेता हर्ष वर्धन कपूर ने अपने इंडस्ट्री छोड़ने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी भी फैंस के साथ साझा की। 

Harsh Varrdhan Kapoor denial leaving film industry and acting revealed working on a new project
पिता अनिल कपूर के साथ हर्ष वर्धन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्ष वर्धन कपूर को ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही देखा जाता है। बतौर अभिनेता और निर्माता हर्ष वर्धन आखिरी बार 'थार' में नजर आए थे। बीेते काफी वक्उत से उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की कोई जानकारी सामने नहीं आई। ऐसे में यह अफवाहें तेज हो गईं कि हर्ष वर्धन ने इंडस्ट्री छोड़ दी है। अब इस मामले पर हर्ष वर्धन ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 
Trending Videos


फैंस को दिया हर्ष ने जवाब 
हर्ष वर्धन ने इस बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैंने अभिनय से बिल्कुल मुंह नहीं मोड़ा है। 'थार' की रिलीज के दिन से ही मैं एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। 'थार' को बनने में 5 साल लगे। इससे पहले विक्रम को 'भावेश जोशी सुपरहीरो' बनाने में कई साल लगे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Harsh Varrdhan Kapoor denial leaving film industry and acting revealed working on a new project
हर्ष वर्धन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द रिलीज होगा नया प्रोजेक्ट 
अपने आगामी प्रोजेक्ट की जानकारी फैंस को देते हुए हर्ष वर्धन ने लिखा, 'इस फिल्म को पूरा करने में मुझे 2-3 साल लग गए। अब 30 जून को इसकी शूटिंग खत्म हो रही है। मैं इसका निर्माण भी कर रहा हूं। मुझे लगता है कि लोग हर अभिनेता की साल में कई फिल्में देखने के आदी हो चुके हैं। अगर आप 'भावेश', 'थार' और 'एके वर्सेस एके' जैसी फिल्में देखना चाहते हैं, तो यह साल में एक या दो बार नहीं होगा, यही सच्चाई है। लेकिन धन्यवाद और यह नई फिल्म अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है, शत प्रतिशत, यह बेहद अनोखी है।'

 

Harsh Varrdhan Kapoor denial leaving film industry and acting revealed working on a new project
हर्ष वर्धन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हर्ष वर्धन कपूर का वर्कफ्रंट
अभिनेता हर्ष वर्धन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। इसके बाद 2016 में फिल्म 'मिर्ज्या' से उन्होंने बतौर अभिनेता डेब्यू किया। दो साल बाद उन्होंने विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में मुख्य भूमिका निभाई थी और इसके बाद वो 'एके वर्सेस एके' और ओटीटी पर फिल्म 'थार' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed