‘2 महीने में तलाक दे देगा’, पत्नी पायल के कपड़ों पर अरमान मलिक की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल
Armaan Malik Viral Video: यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अरमान मलिक एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अरमान मलिक के एक व्लॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के कपड़ों की तुलना करते नजर आए।
टीशर्ट पहनने पर नाराज हुए अरमान
वीडियो में अरमान पायल के मॉर्निंग आउटफिट को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि पायल सुबह टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनकर आईं, जबकि उन्होंने उनके लिए नई नाइटी खरीदी थी। इस पर पायल ने सफाई देते हुए कहा कि वह बच्चे का ध्यान रखने में व्यस्त थीं।
लॉवर-टी शर्ट में घूमोगे, तो पति कहां प्यार करेगा
इस पर अरमान ने कहा, ‘मैं रोज नहीं लाऊंगा। पहनकर दिखाओ मुझे… कह लो कि हमारा पति प्यार नहीं करता, हम तो ऐसे ही हैं। लॉवर-टी शर्ट में घूमोगे, तो पति कहां प्यार करेगा? 2 महीने में तलाक दे देगा तुम्हें। अपने आपको जितना ग्रूमिंग रख सकते हो, रखो ना भाई।’
वीडियो पर भड़के यूजर्स
उनकी इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि वह हमेशा पायल को नीचा दिखाते हैं और कृतिका का पक्ष लेते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या प्यार सिर्फ कपड़ों और लुक्स पर निर्भर करता है?’ वहीं एक अन्य ने कहा, ‘खुद टी-शर्ट में हैं और दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं।’
अरमान मलिक, जिनका असली नाम संदीप है, हरियाणा के हिसार से हैं। वह पहले एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे, लेकिन बाद में दिल्ली आकर कंटेंट क्रिएटर बन गए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: पैपराजी के साथ रवीना की मस्ती, एयरपाेर्ट पर काजल अग्रवाल से टकराए सूर्या; देखें वायरल वीडियो
उन्हें देशभर में पहचान तब मिली जब वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में नजर आए। तब से उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में बनी रहती है।