बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने खास दोस्त कुमुद राणे के परिवार के साथ इस मुश्किल समय में साथ खड़े हैं। सोशल मीडिया पर श्मशान घाट से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सलमान अपने दोस्त कुमुद को विदाई देते काफी दुखी और भावुक दिखे। सलमान के अलावा भी कई सेलेब्स ने कुमुद राणे को श्रद्धांजलि दी।
Kumod Raney: आंखों में आंसू भरे दिखे सलमान, दोस्त कुमुद राणे का निधन; अंतिम दर्शन करने पहुंचे अरबाज और सोहेल
Salman Khan at Kumod Raney Funeral: आज मंगलवार को मुंबई में अभिनेता सलमान खान अपने करीबी दोस्त कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सलमान के अलावा कई सेलेब्स कुमुद राणे के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। जिनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम विदाई पर भावुक हुए सलमान
सलमान खान अपने करीबी दोस्त कुमुद राणे के अंतिम दर्शन के समय काफी दुखी और भावुक दिखे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सलमान के चेहरे पर अपने दोस्त को खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में सलमान, कुमुद को श्रद्धांजलि देते हुए अपने आंसू रोकने की कोशिश करते नजर आए।
A post shared by Filmfare (@filmfare)
मां के साथ पहुंचे सोहेल खान
सोहेल खान और उनकी मां सलमा खान भी कुमुद राणे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इन वीडियो से एक बात साफ है कि कुमुद, सलीम खान के परिवार के काफी करीब थे। सलमान के अलावा सोहेल खान, अरबाज खान, हेलेन, सोहेल की पूर्व पत्नी सीमा और खान परिवार के कई सदस्य कुमुद राणे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। संजय कपूर भी अपनी पत्नी महीप के साथ दिखे। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
सलमान खान के करीबी दोस्त थे कुमुद राणे, जिनके अंतिम संस्कार में 9 जून 2026 को अभिनेता शामिल हुए। कुमुद राणे के परिवार के साथ इस मुश्किल समय में पूरा खान परिवार उनके साथ खड़ा दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर पूरे हुए 12 साल, अनुपम खेर और परेश रावल ने दी बधाई; कही यह खास बात