'माई नेम इज खान' के 14 साल पूरे, भावुक हुईं काजोल शाहरुख खान और काजोल ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं, फिल्म 'माई नेम इज खान' उन्हीं में से एक है आज 'माई नेम इज खान' को रिलीज हुए 14 साल पूरे हो गए अभिनेत्री काजोल ने इस खास मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए इस खूबसूरत फिल्म को याद किया है फिल्म 'माई नेम इज खान' से काजोल ने अपनी और शाहरुख खान की एक प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ साझा की काजोल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'आज मुझे 'मंदिरा' और 'रिजवान' याद आ रहे हैं, उनकी खूबसूरत कहानी ने न जाने कितने दिलों को छुआ होगा' सोशल मीडिया पर काजोल की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है z