सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manjari Fadnnis Crying In Viral Video Her Community Dog Mikey Brutally murdered

फूट-फूटकर रोईं मंजरी फडनीस, टूटा दुखों का पहाड़; बोलीं- ‘हमारे माइकी की बेरहमी से हत्या कर दी…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 09 Jun 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Manjari Fadnnis Viral Video: ‘जाने तू या जाने ना’ फेम एक्ट्रेस मंजरी फडनीस ने देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, इसमें वह फूट-फूटकर रोती दिखीं। इस एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कौन है माइकी? जिसकी हत्या के बारे में एक्ट्रेस बात कर रही हैं, प्रशासन से सख्त कानून की मांग कर रही हैं? 

Manjari Fadnnis Crying In Viral Video Her Community Dog Mikey Brutally murdered
मंजरी फडनीस ने रोते हुए शेयर किया वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@manjarifadnis
विज्ञापन

विस्तार

‘हमारे माइकी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हम उसके लिए लड़ेंगे, ऐसा किसी भी समाज में किसी भी डॉग के साथ दोबारा कभी नहीं होना चाहिए। लोगों को किसी जानवर को नुकसान पहुंचाने से डरना चाहिए। हमें जानवरों के साथ क्रूरता के खिलाफ सख़्त कानूनों की जरूरत है। माइकी को न्याय दिलाने की हमारी लड़ाई में मजबूती से हमारे साथ खड़े रहने के लिए जेवियर तुम्हारा शुक्रिया।’ 

एक वीडियो इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट करते हुए यह कैप्शन एक्ट्रेस मंजीर फडनीस ने अपने कम्यूनिटी डॉग माइकी को लेकर लिखा है, जिसकी किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे मंजरी सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र नागरकर को भी मदद के लिए आभार जताती हैं।  

मंजरी ने वीडियो में माइकी को खोने पर जताया दुख 
मंजरी ने शेयर किए गए वीडियो में भी कहा, ‘काश मुझे यह वीडियो कभी न बनाना पड़ता, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत ज़रूरी है।’ मंजरी ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले एक डॉग माइकी को यहां रहने वाले किसी व्यक्ति ने मारा। बाद में उसने यह बात कबूल भी की।
विज्ञापन
Trending Videos

वह वीडियो में आगे कहती हैं, ‘वे माइकी को घसीटकर बी1 और लॉबी के बीच सीढ़ियों वाले इलाके में ले गए और उसे और मारा, जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। माइकी मरने की हालत में था तो उन्होंने उसे एक बोरी में भरकर पीछे की तरफ एक खाली जगह पर फेंक दिया।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manjari Fadnnis 🇮🇳 (@manjarifadnis)





 

ये खबर भी पढ़ें: सुरभि चंदना ने पैपराजी पर क्यों कसा तंज? फैंस ने भी अभिनेत्री के सुर में मिलाया सुर; देखें वायरल वीडियो

सेलेब्स ने भी माइकी के लिए न्याय की मांग की
मंजरी की वीडियो और डॉग माइकी मौत पर भूमि पेडनेकर, रिद्धिमा पंडित, विक्रम फडनीस जैसे कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया। माइकी की मौत पर दुख जताया, उसके लिए न्याय की मांग की। दोषी लोगों को सजा दिलाने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed