शूटिंग करते-करते SRK घायल, जानें हेल्थ अपडेट शाहरुख खान हाल ही में यूएस के लॉस एंजिलिस में एक शूट के लिए थे, जहां उनका एक एक्सीडेंट हो गया मिली जानकारी के अनुसार नाक पर चोट लगने के कारण फिल्म की टीम ने शाहरुख को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और साथ ही ब्लीडिंग रोकने के लिए अभिनेता को एक छोटी सी सर्जरी भी करवानी पड़ी हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है शाहरुख की हालत स्थिर बताई जा रही है वहीं, सर्जरी के बाद किंग खान को एयरपोर्ट पर नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया खबरों की मानें तो शाहरुख खान अब भारत लौट आए हैं और इस चोट से उबर रहे हैं मनोरंजन