सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Bhabiji Ghar Par Hain Producer Sanjay Kohli Reaction On Shilpa Shinde Comment About False Harassment Case

‘मेरे लिए मामला खत्म’, शिल्पा शिंदे के बयान पर 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली ने दी प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 03 Jun 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanjay Kohli: ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली ने शिल्पा शिंदे के झूठे यौन उत्पीड़न के खुलासे पर अब प्रतिक्रिया दी है। जानिए निर्माता ने इस मामले में क्या कुछ कहा…

Bhabiji Ghar Par Hain Producer Sanjay Kohli Reaction On Shilpa Shinde Comment About False Harassment Case
शिल्पा शिंदे और संजय कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के हालिया खुलासे ने एक बार फिर 'भाबीजी घर पर हैं' विवाद को चर्चा में ला दिया है। हाल ही में शिल्पा शिंदे ने खुलासा करते हुए बताया कि शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था। अब शिल्पा के हालिया बयान के बाद अमर उजाला ने निर्माता संजय कोहली से बात की। हालांकि, उन्होंने इस विवाद पर विस्तार से बात करने से परहेज किया और कहा कि उनके लिए मामला अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

मेरे लिए ये चैप्टर क्लोज हो चुका है
अमर उजाला से बातचीत में संजय कोहली ने शिल्पा शिंदे के बयान और मामले पर कहा, 'देखिए, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। वैसे भी यह एक लीगल मैटर है। मेरे लिए यह अब क्लोज्ड चैप्टर है। इसीलिए मैं इस पर कोई बात नहीं करना चाहता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhabiji Ghar Par Hain Producer Sanjay Kohli Reaction On Shilpa Shinde Comment About False Harassment Case
शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम @shilpa_shinde_official

पॉडकास्ट में शिल्पा ने किया था बड़ा खुलासा
बता दें कि हाल ही में एक पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' से जुड़े पुराने विवाद पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि उस समय वह कानूनी और प्रोफेशनल परेशानियों से गुजर रही थीं। शिल्पा के मुताबिक, उस दौर में उन्हें लगा कि शिकायत दर्ज कराने के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

उन्होंने यह भी बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और भुगतान से जुड़े सभी मामले सुलझा लिए गए थे। शिल्पा ने यह भी माना कि उस विवाद का असर संजय कोहली की इमेज पर पड़ा था।

उन्होंने बताया कि समझौते के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करने का फैसला किया था। शिल्पा का कहना है कि वह कई साल से इस पूरे मामले का बोझ अपने मन में लिए हुए थीं, इसलिए अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की।

Bhabiji Ghar Par Hain Producer Sanjay Kohli Reaction On Shilpa Shinde Comment About False Harassment Case
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
2016 में शुरू हुआ था विवाद
2016 में 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे और शो के निर्माताओं के बीच विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों तरफ से कई आरोप लगाए गए थे और मामला कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया था। लंबे समय तक यह टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित विवादों में से एक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed