सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra Health Khalbali Co Actress Ekta Jain Shares Interesting Stories About Actor And His Family

पुराने फोटोज देख खुश होते हैं धर्मेंद्र, 89 साल में भी चलाते हैं ट्रैक्टर; को-एक्ट्रेस ने साझा किए किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 12 Nov 2025 05:52 PM IST
सार

Dharmendra: वेटरन एक्टर धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हालांकि, अब वो अपने घर पर आ गए हैं, जहां उनका इलाज चलता रहेगा। अब उनके साथ काम कर चुकी अभिनेत्री ने धर्मेंद्र से जुड़ी खास बातें साझा की हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Dharmendra Health Khalbali Co Actress Ekta Jain Shares Interesting Stories About Actor And His Family
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए हैं। हालांकि, घर पर भी उनका इलाज चलता रहेगा। फैंस से लेकर उनके साथ काम कर चुके कलाकार तक धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच धर्मेंद्र के साथ 'खली-बली' में काम कर चुकीं अभिनेत्री एकता जैन ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक महान अभिनेता नहीं, बल्कि एक सच्चे और सादे इंसान हैं। फिल्म ‘खली-बली’ के दौरान उनके साथ एक परिवार जैसा रिश्ता बन गया था। जानते हैं धर्मेंद्र को लेकर एकता जैन ने और क्या कुछ कहा..

Trending Videos

मेरे लिए एक मेंटर की तरह हैं धर्मेंद्र
‘मैंने धर्मेन्द्र जी के साथ फिल्म ‘खली-बली’ में काम किया है। उस फिल्म के दौरान हमारे बीच एक बहुत प्यारा रिश्ता बन गया। उनके साथ मेरा व्यवहार हमेशा घर जैसा रहता है। वो मेरे लिए सिर्फ एक को-एक्टर नहीं बल्कि एक मेंटर की तरह हैं। वो हमेशा सिखाते हैं, समझाते हैं और हर समय बहुत अपनापन देते हैं। उनके जैसा सीनियर बहुत कम देखने को मिलता है, जो हर किसी के साथ इतने विनम्र और सहज हों।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासित और सादा जीवन जीते हैं
‘धर्मेन्द्र जी कई साल से अपने लोनावला के फार्महाउस में रहते हैं। वो बेहद सादे, जमीन से जुड़े और दिल के साफ इंसान हैं। अब ज्यादातर समय वो वहीं बिताते हैं। उनका जीवन बहुत अनुशासित और सादा है। उनका दिन बहुत सादगी भरा होता है। वो सुबह जल्दी उठ जाते हैं, सबसे पहले खेतों में घूमते हैं, आसपास के बच्चों से बातें करते हैं, बतखों को देखते हैं और खेती का जायजा लेते हैं। कभी-कभी खुद ट्रैक्टर चलाने लगते हैं और खेतों की हालत देखते हैं। उन्हें ट्रैक्टर चलाना बहुत पसंद है। उनका यह देसी अंदाज सबको बहुत प्यारा लगता है।’


यह खबर भी पढ़ेंः  Dharmendra Health Updates LIVE: धर्मेंद्र के लिए घर पर बना ICU वॉर्ड, खुद कार चलाकर वीरू से मिलने पहुंचे जय

Dharmendra Health Khalbali Co Actress Ekta Jain Shares Interesting Stories About Actor And His Family
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

करीबियों को अपने फार्महाउस के आम भेजते हैं
‘धर्मेंद्र को अपने आम के पेड़ों से बहुत लगाव है। जब पेड़ों पर आम लगते हैं, तो उन्हें देखकर उनके चेहरे पर बच्चों जैसी खुशी झलकती है। वो अपने करीबियों को आम भेजते हैं। मुझे भी उन्होंने अपने फार्महाउस के आम भेजे थे और बहुत प्यार से कहा था कि यह उनके दिल के बहुत करीब हैं। उन्हें देसी घी और घर का बना सादा खाना बहुत पसंद है। वो कहते हैं कि सादगी में ही असली सुंदरता है। उनका खाना और रहन-सहन दोनों बहुत सादे और सच्चे हैं।’

योगा करते और सिखाते भी हैं
'योगा डे के दिन मैंने उन्हें फार्महाउस पर योग करते देखा था। वो खुद योग करते हैं और दूसरों को भी सिखाते हैं। उन्होंने मुझे भी कुछ आसन सिखाए थे। फिटनेस के मामले में वो हमेशा बहुत अनुशासित रहते हैं। उनका मानना है कि शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखना ही असली सुख है।'

Dharmendra Health Khalbali Co Actress Ekta Jain Shares Interesting Stories About Actor And His Family
परिवार के साथ धर्मेंद्र - फोटो : फेसबुक@Olden Indian Cinema

परिवार को देखकर खुश हो जाते हैं धर्मेंद्र
‘धर्मेंद्र जी का फार्महाउस बहुत सुंदर और शांत जगह है। वो अपनी पहली पत्नी प्रकाश जी के साथ वहीं रहते हैं। कभी-कभी उनके परिवार के बाकी सदस्य भी वहां आते हैं। जब परिवार आता है तो धर्मेंद्र के चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है। वो सबके साथ बैठते हैं, बातें करते हैं और खूब हंसते हैं। बच्चों से उनका लगाव बहुत गहरा है। वो उनसे बात करते हैं, उनकी शरारतों पर मुस्कुराते हैं और बहुत प्यार से पेश आते हैं।’

अक्सर अपने पुराने फोटो देखा करते हैं
‘अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर धर्मेंद्र को बहुत सुकून मिलता है। वो अक्सर अपने पुराने फोटो देखा करते हैं। उनके पास बहुत बड़ा फोटो कलेक्शन है। हर तस्वीर के साथ कोई न कोई याद जुड़ी होती है, जिसे वो बहुत प्यार से बताते हैं। जब वो अपनी पुरानी यादों के बारे में बात करते हैं, तो उनके चेहरे पर वही पुराना भाव, वही गर्मजोशी लौट आती है।’

यह खबर भी पढ़ेंः Dharmendra: परिवार के साथ ही रहना चाहते हैं धर्मेंद्र, घर पर बनाया गया ICU; चार नर्स और डॉक्टर करेंगे देखभाल

शायरी का है काफी शौक
‘उन्हें शेरो-शायरी का बहुत शौक है। वो खुद शायरी लिखते हैं और सुनाते हैं। उनकी शायरी में सादगी और सच्चे जज्बात होते हैं। उनकी आवाज में एक अपनापन है, जो सीधा दिल को छू जाता है। धर्मेन्द्र जी हमारे दिलों में बसते हैं। हम सब दुआ करते हैं कि वो जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक हो जाएं और हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed