राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज डेट का एलान; जानिए कब दस्तक देगी फिल्म?
Prahaar Release Date Announced: राजकुमार राव और दिनेश विजन ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। राजकुमार मैडॉक फिल्म्स की 'प्रहार- द उज्जवल निकम स्टोरी' में नजर आएंगे। इसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैडॉक फिल्म्स की एक और फिल्म का एलान हो गया है। राजकुमार राव इसमें लीड रोल में हैं। हम फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की बात कर रहे हैं। दिनेश विजन ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जानिए
कब रिलीज होगी 'प्रहार'?
फिल्म प्रहार- द उज्जवल निकम स्टोरी' इस साल अगस्त में रिलीज होगी। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'दिनेश विजन और राजकुमार राव एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 07 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
#Xclusiv... DINESH VIJAN - RAJKUMMAR RAO TEAM UP ONCE AGAIN: 'PRAHAAR - THE UJJWAL NIKAM STORY' RELEASE DATE ANNOUNCED... Producer Dinesh Vijan has announced the release date of the much-awaited #Prahaar - The Ujjwal Nikam Story: 7 Aug 2026.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 9, 2026
Inspired by events that shook the… pic.twitter.com/psEv41L90s
ये सितारे भी निभाएंगे अहम रोल
मैडॉक फिल्म की 'प्रहार' में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान अविनाश अरुण संभालेंगे। बता दें कि 'प्रहार' एक बायोग्राफिकल फिल्म है।
राजकुमार राव ने फिल्म के लिए बढ़ाया वजन
यह फिल्म देश के सबसे प्रसिद्ध वकीलों में से एक उज्ज्वल निकम के जीवन से प्रेरित है। राजकुमार राव ने उज्ज्वल निकम जैसा दिखने के लिए कड़ी मशक्कत की है। उन्होंने बिना किसी बनावटी मेकअप या प्रोस्थेटिक्स के वास्तव में वजन बढ़ाकर खुद को किरदार में ढाला। राजकुमार राव इस मामले में कहते हैं, 'जब तक मैं अपनी मेहनत से वह लुक पा सकता हूं, तब तक मैं प्रोस्थेटिक्स में यकीन नहीं रखता। निकम के लिए मैंने ऐसा ही किया'।