सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   harry potter fame daniel radcliffe birthday life story personal professional life networth

Daniel Radcliffe: 'हैरी पॉटर' बनने से मां-बाप को था ऐतराज, फिर कैसे डेनियल हुए कास्ट; अब करोड़ों के हैं मालिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 23 Jul 2025 07:27 AM IST
सार

Daniel Radcliffe Birthday: 'हैरी पॉटर' फेम एक्टर डेनियल रेडक्लिफ का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं के बारे में बताते हैं।  

विज्ञापन
harry potter fame daniel radcliffe birthday life story personal professional life networth
डेनियल रेडक्लिफ - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हैरी पॉटर के नाम से घर-घर में पहचाने जाने वाले अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 23 जुलाई 1989 को लंदन के हैमरस्मिथ जिले में उनका जन्म हुआ। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मा ये लड़का आज दुनियाभर में करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करता है। उनकी मां मार्सिया ग्रेशम पेशे से एक कास्टिंग एजेंट थीं और पिता एलन जॉर्ज रैडक्लिफ लिटरेचर की दुनिया में एक्टिव थे।

Trending Videos


डेनियल की पर्सनल लाइफ
डेनियल रेडक्लिफ ने बचपन से ही एक्टिंग का सपना देखा था। लेकिन जब 'हैरी पॉटर' बनकर उन्हें पॉपुलेरिटी मिली तो उन्हें स्कूल में काफी हेट कमेंट्स का सामना करना पड़ता था। उनके स्कूल के बच्चे उन्हें काफी तंग किया करते थे। इस बात का खुलासा खुद डेनियल ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Tanushree Dutta: रोते-बिलखते तनुश्री ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- 'मुझे अपने ही घर में परेशान किया जा रहा'

बिना शादी के बने पिता 
डेनियल पिछले कई वर्षों से अमेरिकी अभिनेत्री एरिन डार्क के साथ रिश्ते में हैं और 2023 में वो एक बेटे के पिता बने हैं। एक इंटरव्यू में डैड बनने के अनुभव को उन्होंने अब तक की सबसे खूबसूरत चीज बताया था। अपनी निजी जिंदगी में उन्होंने शराब की लत से भी लड़ाई लड़ी और 2010 में खुद को सुधारने का फैसला लिया।

harry potter fame daniel radcliffe birthday life story personal professional life networth
डेनियल रेडक्लिफ - फोटो : एक्स

कैसे बने 'हैरी पॉटर'?
डैनियल ने एक्टिंग करियर की शुरुआत सिर्फ 10 साल की उम्र में बीबीसी की टीवी सीरीज 'डेविड कॉपरफील्ड' से की थी। 2000 में निर्माता डेविड हेमैन ने उन्हें 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर’स स्टोन' के लिए चुना। जे.के. रोलिंग और निर्देशक क्रिस कोलंबस को भी डेनियल काफी पंसद आए थे। निर्माता डेविड हेमैन की रेडक्लिफ से पहली मुलाकात तब हुई जब वो अपने पिता के साथ एक थिएटर में थे। हेमैन रेडक्लिफ के पिता के ही दोस्त थे।


बस इसी मुलाकात के दौरान उन्होंने रेडक्लिफ को हैरी पॉटर की भूमिका के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा। आठ फिल्मों की हैरी पॉटर सीरीज ने उन्हें वर्ल्ड फेमस बना दिया। आलोचकों और दर्शकों दोनों ने उनके अभिनय को खूब सराहा। एक समय था जब रेडक्लिफ को लगा कि लोग उन्हें इस किरदार से अलग नहीं देख पाएंगे, लेकिन उन्होंने यह चुनौती भी स्वीकार की।

harry potter fame daniel radcliffe birthday life story personal professional life networth
डेनियल रेडक्लिफ - फोटो : एक्स

'हैरी पॉटर' से जुड़ा किस्सा
बहुत कम लोग जानते हैं कि शुरुआत में उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो 'हैरी पॉटर' में कास्ट हों। इसके पीछे का कारण था फिल्म की शूटिंग की लोकेशन। शुरुआत में हैरी पॉटर के लॉस एंजेलिस में शूटिंग के चलते उनके माता-पिता झिझक रहे थे, लेकिन बाद में जब शूटिंग यूके में तय हुई, तब डेनियल को फिल्म में साइन किया गया।

harry potter fame daniel radcliffe birthday life story personal professional life networth
डेनियल रेडक्लिफ - फोटो : एक्स

हैरी पॉटर के बाद का करियर
'हैरी पॉटर' के बाद डेनियल ने खुद को बाल कलाकार की इमेज से बाहर निकाला। उन्हें खुद को सीरियस अभिनेता साबित करना था। ऐसे में उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। उन्होंने ‘द वुमन इन ब्लैक’, ‘स्विस आर्मी मैन’, ‘किल योर डार्लिंग्स’ जैसी ऑफबीट और चुनौतीपूर्ण फिल्मों में काम किया। इसके अलावा थिएटर में उन्होंने 'इक्वस’ और हाल ही में टोनी अवॉर्ड जीत चुके ‘मेरिली वी रोल अलॉन्ग’ जैसे नाटकों में अभिनय कर आलोचकों की खूब वाहवाही लूटी। उनकी ब्रॉडवे मौजूदगी अब उन्हें सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि मंच का भी दमदार कलाकार बना चुकी है।

harry potter fame daniel radcliffe birthday life story personal professional life networth
डेनियल - फोटो : एक्स

डेनियल की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेनियल रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर सीरीज से करीब 75 मिलियन पाउंड यानी लगभग 800 करोड़ रुपये कमाए। साल 2025 तक उनकी कुल संपत्ति 110–115 मिलियन डॉलर यानी करीब 920 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने लंदन और न्यूयॉर्क में कई संपत्तियों में निवेश कर रखा है और 'संडे टाइम्स रिच लिस्ट' और 'फॉर्ब्स' की टॉप लिस्ट में कई बार जगह बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed