सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rock Band Guns And Roses Perform In India As Part of 2026 World Tour

अमेरिकी रॉक बैंड ‘गन एंड रोजेज’ की धुन पर थिरकेंगे भारतीय फैंस, जानिए कब और कहां होगा कॉन्सर्ट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 09 Jun 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Rock Band Guns And Roses Perform In India: पिछले कुछ वर्षों से कई इंटरनेशनल म्यूजिक बैंड भारत में आकर परफॉर्म कर रहे हैं। जल्द ही अमेरिकी रॉक बैंड ‘गन एंड रोजेज’ भी अपना इंडिया टूर करेगा। जानिए, कब और कहां इनके कॉन्सर्ट को फैंस देख सकते हैं। 

Rock Band Guns And Roses Perform In India As Part of 2026 World Tour
अमेरिकी रॉक बैंड ‘गन एंड रोजेज’ भारत में करेगा परफॉर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रॉक बैंड ‘गन एंड रोजेज’ को ‘नवंबर रेन’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसे मशहूर गानों के लिए जाना जाता है। यह अमेरिकी म्यूजिक बैंड जल्द ही भारत में भी परफॉर्म करेगा। भारत के कई बड़े शहरों में इनका कॉन्सर्ट होगा। इनका कॉन्सर्ट शेड्यूल भी सामने आ चुका है। रॉक बैंड ‘गन एंड रोजेज’ दूसरी बार कॉन्सर्ट करने के लिए भारत आ रहे हैं। 

Trending Videos

कब और कहां होंगे ‘गन एंड रोजेज’ के कॉन्सर्ट 

रॉक बैंड ‘गन एंड रोजेज’ वर्ल्ड टूर पर हैं। दुनिया भर के अलावा वह भारत में आकर भी परफॉर्म करेंगे। इनका पहला कॉन्सर्ट 14 नवंबर को बंगलूरू और 17 नवंबर को गुवाहाटी में होगा। फैंस बुकमायशो के जरिए इस कॉन्सर्ट के टिकट बुक कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इश्क में डूबे दिखे, ट्रिबेका फेस्टिवल में साथ हुए शामिल

विज्ञापन

बैंड में शामिल है ये कलाकार

‘गन एंड रोजेज’ म्यूजिक बैंड में एक्सल रोज, स्लैश, डफ मैककेगन, रिचर्ड फोर्टस, डिजी रीड, मेलिसा रीस और इसाक कारपेंटर शामिल हैं। यह बैंड 1985 में लॉस एंजिल्स में बना था। 1987 में पहले स्टूडियो एल्बम ‘एपेटाइट फॉर डिस्ट्रक्शन’ के साथ इस बैंड को बड़ी कामयाबी मिली।
कई वर्षों के दौरान इस म्यूजिक बैंड के सदस्यों में बदलाव होते रहे हैं। एक्सल रोज ही एकमात्र ऐसे सदस्य हैं जो बैंड के बनने के समय से ही इसमें शामिल हैं। वह अब भी बैंड का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed