सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Mitali dirty trick to ruin munni hrithik Relation and gautam angry On Tulsi

शांति निकेतन में आएगा अशांति का महातूफान, बिखरने की कगार पर करण-नंदिनी का रिश्ता और मिताली ने चली नई चाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 12 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में विरानी परिवार से नोयना की विदाई हो चुकी है। मगर, शांति निकेतन में अब भी घमासान जारी है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Mitali dirty trick to ruin munni hrithik Relation and gautam angry On Tulsi
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नोयना का झूठ बेपर्दा हो चुका है और मिहिर ने उसे घर से निकाल दिया। अब वह तुलसी को मनाने की कोशिश में जुटा है और उसे यकीन है कि एक दिन तुलसी शांति निकेतन जरूर लौटेगी। इस बीच मिताली और ऋतिक का तलाक हो गया है। ऋतिक अब कलेक्टर मुन्नी से शादी करने वाला है, जो कभी शांति निकेतन में हाउसमेड थी। शादी की तैयारियों के बीच शांति निकेतन में तूफान आने वाला है।

Trending Videos

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Mitali dirty trick to ruin munni hrithik Relation and gautam angry On Tulsi
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब

शांति निकेतन में टूटने की कगार पर एक और शादी
विरानी परिवार के सदस्यों के शादीशुदा रिश्तों के बीच उथल-पुथल देखी जा रही है। नोयना की वजह से जहां तुलसी और मिहिर का तलाक हो चुका है। वहीं, परी का भी रणविजय से तलाक हो गया है। बीते एपिसोड में देखा गया कि ऋतिक और मिताली का तलाक हुआ। इन तीन शादियों के टूटने के बाद देखा जा रहा है कि करण और नंदिना के रिश्ते में भी खटास आ गई है। दोनों ऋतिक और मुन्नी की शादी के लिए शांति निकेतन आए हैं। इस दौरान दोनों की बातचीत से तुलसी को पता चलता है कि करण और नंदिनी का रिश्ता ठीक नहीं है।

ऋतिक और मुन्नी के बीच दरार लाएगी मिताली?
मिताली से तलाक के तुरंत बाद ऋतिक ने मुन्नी के साथ घर बसाने का फैसला लिया है। इससे मिताली चिढ़ गई है। वह ऋतिक को मिलने के लिए बुलाती है और अपनी बेटी टिमसी की कस्टडी पूरी तरह खुद लेने की मांग रखती है। ऋतिक इस बात से अपसेट हो जाता है और मिताली के सामने झूठ बोलता है कि वह मुन्नी से सिर्फ टिमसी की वजह से शादी कर रहा है, क्योंकि मुन्नी पहले घर में काम कर चुकी है। उसे परिवार की जरूरतों के बारे में सबकुछ पता है। मिताली अपने मोबाइल में ऋतिक की यह बात रिकॉर्ड कर लेती है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह मुन्नी और ऋतिक के खिलाफ इस रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करेगी? उसकी साजिश कामयाब होगी? या मुन्नी के ऋतिक पर भरोसे की जीत होगी।

तुलसी पर क्यों फूटा गौतम का गुस्सा?
दूसरी तरफ मुन्नी और ऋतिक की शादी में तुलसी अपने बेटे गौतम को भी बुलाती है, जो काफी वक्त से अपने मां-बाप से नाराज है। हालांकि, नोयना की सच्चाई वही सबके सामने लेकर आया। इस रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए तुलसी अपने बेटे गौतम और उसकी पत्नी दामिनी को फोन करती है। गौतम आ भी जाता है, मगर परिवार में कुछ ऐसा देखता है कि वह तुलसी पर आग बबूला होकर वापस चला जाता है। गौतम देखता है कि घर की पूजा में करण और नंदिनी को ही प्रमुखता से बिठाया गया है। इस बात से गौतम नाराज हो जाता है। देखना होगा कि गौतम को मनाने में तुलसी इस बार कामयाब होगी या मां बेटे के बीच दूरी बनी रहेगी!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed