अमर उजाला
Fri, 23 May 2025
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सेलिब्रिटीज का जलवा देखने को मिल रहा है।
ऐश्वर्या राय से लेकर जान्हवी कपूर तक बॉलीवुड दीवा छाई हुई हैं।
अब अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कान से एक नया लुक सामने आया है।
पहले दिन तोता परी बनककर उतरीं उर्वशी अब गोल्डन एम्बेलिश्ड गाउन में हॉट लुक में नजर आईं।
इस बार उर्वशी के लुक से ज्यादा चर्चा उनके क्लच बैग की हो रही है।
उर्वशी रेड कार्पेट पर हाथों में गोल्ड बस्ट-शेप्ड बिकिनी डायमंड क्लच बैग लेकर उतरीं। जिस पर सबकी निगाहें अटक गईं।
इस अनोखे बिकिनी के आकार वाले क्लच ने उर्वशी को एक बार फिर से लाइमलाइट में ला दिया।
इससे पहले उर्वशी कान के पहले दिन जब रेड कार्पेट पर उतरी थीं, तब उनके वायरल पैरट क्लच ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
Cannes में दिखा ऐश और नितांशी का जलवा, यहां देखें दिनभर की 10 खास तस्वीरें