सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   why Mumait khan left industry says she met with tragedy after famous from munna bhai mbbs

मुन्नाभाई MBBS से रातों-रात चर्चा में आई यह एक्ट्रेस, अचानक क्यों हुई गायब? जानें अब क्या करती हैं मुमैत खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 12 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Mumait Khan: मुमैत खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने यह बताया है कि वह इंडस्ट्री से क्यों दूर हुईं? उन्होंने यह भी बताया कि अब वह क्या करती हैं।

why Mumait khan left industry says she met with tragedy after famous from munna bhai mbbs
मुमैत खान - फोटो : इंस्टाग्राम@mumait
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री मुमैत खान अब एक कामयाब कारोबारी हैं। उन्हें साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के गाने 'देख ले' में एक डांसर के तौर पर देखा गया था। इससे पहले वह फिल्म 'कांटे' और 'शक्ति' में नजर आई थीं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से मिली। इसके बाद कई फिल्मों में काम करने के बाद वह इंडस्ट्री से दूर हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह इंडस्ट्री से क्यों दूर हुईं और अब क्या करती हैं?

Trending Videos

मुमैत के साथ हादसा
मुमैत खान ने बॉलीवुड की फिल्म 'हलचल', 'लकी' और 'राउडी राठौर' में अभिनय किया है। फिल्मों से अचानक गायब होने के बारे में मुमैत ने बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री नहीं छोड़ी। उनके साथ एक हादसा हुआ था। उनके दिमाग की पांच नसें फट गई थीं। डॉक्टर ने उन्हें कहा कि कम से कम सात वर्षों तक काम मत करना। हल्का वजन भी उठाने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

why Mumait khan left industry says she met with tragedy after famous from munna bhai mbbs
मुमैत खान - फोटो : इंस्टाग्राम@mumait
मां ने उठाया खर्चा
इलाज की वजह से मुमैत का वजन बढ़ गया। इसके बाद उनको काम मिलना बंद हो गया। उनके मुताबिक उन्होंने इंडस्ट्री नहीं छोड़ी बल्कि ऊपर वाले ने उनके काम पर फुल स्टॉप लगा दिया। सात वर्षों तक उन्होंने काम नहीं किया। इस दौरान उनकी मां ने उनका खर्चा उठाया। हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 

रश्मिका ने दी लीगल एक्शन लेने की धमकी, बोलीं- 'आपने हद पार कर दी'; आठ साल पुरानी चैट लीक होने पर भड़कीं

मुमैत ने लॉन्च किया इंस्टीट्यूट
मुमैत खान जब घर पर आराम कर रही थीं तब उन्हें महसूस हुआ कि वह मेकअप और बालों से प्यार करती हैं। ऐसे में उन्होंने हैदराबाद में अपना मेकअप और हेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लॉन्च किया। उनकी अकादमी प्रोफेशनल कोर्स कराती है और पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स को कर्ज देती है। 

मुमैत को पसंद है अपना काम
मुमैत खान 40 साल की उम्र में सिंगल हैं। उन्हें अपनी जिंदगी के फैसलों के बारे में कोई पछतावा नहीं है। उनका कहना है 'हर कोई हर किसी को जज करता है। मुझे किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। मुझे अपना काम पसंद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed