उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार की रात को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात वरमाला के दौरान उस वक्त बराती-घराती हतप्रभ रह गए, जब स्टेज पर ही प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।
इसके बाद दोनों एक-दूसरे से लिपट गए। मामला बिगड़ते देख दुल्हन के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने देर रात तक पंचायत के बाद ग्राम प्रधान और दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की मदद से मामले को सुलझाया। बृहस्पतिवार सुबह दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।