{"_id":"6a160f7156ad4684c705bbe1","slug":"abhishek-who-killed-his-brother-grandmother-and-uncle-was-arrested-in-a-police-encounter-ambala-news-c-36-1-amb1002-163844-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला हत्याकांड: भाई, दादी व चाचा की हत्या करने वाला आरोपी अभिषेक पुलिस मुठभेड़ में काबू, पैर में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला हत्याकांड: भाई, दादी व चाचा की हत्या करने वाला आरोपी अभिषेक पुलिस मुठभेड़ में काबू, पैर में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ (अंबाला)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
सार
डीएसपी नारायणगढ़ सूरज चावला ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। आरोपी अभिषेक बाइक पर सवार होकर भागने की फिराक में था।
नारायणगढ़ स्थित सिविल अस्पताल में उपचाराधीन आरोपी अभिषेक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिचपड़ी गांव में दादी, चाचा और भाई की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। नारायणगढ़ पुलिस और आरोपी के बीच हुई इस सीधी मुठभेड़ में आरोपी अभिषेक की एक टांग व एक पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से अंबाला सिटी रेफर कर दिया गया। भारी पुलिस अमले की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नारायणगढ़ सूरज चावला ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। आरोपी अभिषेक बाइक पर सवार होकर भागने की फिराक में था। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर सीधे फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान गोलियां आरोपी की दोनों टांगों पर जा लगीं। पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में उजाड़ दिया था हंसता-खेलता परिवार
पुलिस जांच के मुताबिक, इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह आपसी जमीनी विवाद था। इसी रंजिश के चलते 23 मई को आरोपी अभिषेक ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपने ही परिवार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं। इस जानलेवा हमले में अभिषेक के बड़े भाई संदीप, चाचा महिन्दर और बुजुर्ग दादी इसरो देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चाची सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।