{"_id":"6a15f3dc5597f92da304300a","slug":"42-lakes-in-the-district-will-be-inaugurated-soon-under-the-amrit-sarovar-plus-scheme-dc-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151684-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत जिले के 42 सरोवरों का जल्द होगा उद्घाटन : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत जिले के 42 सरोवरों का जल्द होगा उद्घाटन : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। जून माह के मध्य में अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत प्रदेश में करीब 350 सरोवरों का उद्घाटन किया जाएगा जिनमें जिला भिवानी के 42 सरोवर शामिल हैं। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने पंचायत एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उद्घाटन से संबंधित तालाबों की साफ-सफाई जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए और सुंदरीकरण कार्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।
डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि सरकार ने तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के लिए अमृत सरोवर योजना शुरू की थी जिसके तहत तालाबों की गाद निकालकर सफाई करना, तालाब के चारों ओर पगडंडी बनाना, लाइटें लगवाना तथा पर्याप्त स्थान पर पौधरोपण करना शामिल है। इसके बाद केंद्र सरकार की जल संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़ी पहल के रूप में अमृत सरोवर प्लस योजना शुरू की गई।
इस योजना का उद्देश्य तालाबों के जीर्णोद्धार के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा देना, गांवों में सिंचाई एवं पशुपालन की समस्याओं को दूर करना तथा भूजल स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि तालाबों के आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
इस दौरान पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता संभव जैन ने डीसी को बताया कि जिले में अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत कुल 78 सरोवर हैं जिनमें 24 अमृत सरोवरों का पहले ही शुभारंभ किया जा चुका है। अब 42 सरोवरों का उद्घाटन किया जाना है जिनका जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो चुका है। इन स्थलों पर केवल साफ-सफाई एवं अंतिम रूप देने का कार्य शेष है जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। शेष 12 सरोवरों पर अभी कार्य प्रगति पर है। डीसी ने निर्देश दिए कि उद्घाटन से संबंधित 42 सरोवरों पर सभी कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं और सरकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
रात के समय रोशन हो रहे तालाब
कार्यकारी अभियंता संभव जैन ने बताया कि तालाबों का जीर्णोद्धार कर सुंदरीकरण किया गया है। इनमें कई तालाब ऐसे हैं, जो उपयुक्त स्थानों पर स्थित हैं और लाइटें लगने के बाद रात के समय आकर्षक रूप से रोशन हो रहे हैं। इन तालाबों की शोभा रात में देखते ही बनती है।
इन 42 गांवों में प्रस्तावित है तालाबों का उद्घाटन
अमृत सरोवर प्लस योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न खंडों बवानीखेड़ा, बहल, भिवानी, कैरू, लोहारू, सिवानी और तोशाम के गांवों में विकसित तालाबों एवं जोहड़ों का उद्घाटन किया जाएगा। बवानीखेड़ा खंड के गांव बलियाली, रतेरा, बड़सी गुजरान, किरावड़, पुर, सुई में तालाबों का उद्घाटन किया जाएगा। बहल खंड के गांव कासनी खुर्द तथा शहरयारपुर में अमृत सरोवर विकसित किया गया है। भिवानी खंड के बामला-प्रथम, चांग, देवसर, धनाना तृतीय, धारेडू, पालुवास, खरक कलां, खरक खुर्द, मुंढाल खुर्द, पूर्णपुरा, रेवाड़ी खेड़ा तथा तिगड़ाना में तालाबों का लोकार्पण होगा। कैरू खंड के गांव इंदीवाली में वेस्ट वाटर तालाब को भी इस योजना में शामिल किया गया है। लोहारू खंड के गांव अमीरवास, बड़दू धीरजा तथा गागड़वास में जोहड़ विकसित किया गया है। सिवानी खंड के गांव मीठी में तथा तोशाम खंड के छप्पार जोगियान, ढाणी माहू, गारनपुरा कलां, झुल्ली, खानक, खावा, मिरान, संडवा और थिलोड़ में तालाबों का लोकार्पण किया जाएगा।

Trending Videos