{"_id":"69139b02a5abf1a53b012264","slug":"bjp-forms-government-with-the-help-of-smaller-parties-and-later-sacrifices-them-birendra-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-142377-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा छोटे दलों के सहारे सरकार बना बाद में ले लेती है उन्हीं की बलि : बीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा छोटे दलों के सहारे सरकार बना बाद में ले लेती है उन्हीं की बलि : बीरेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
विद्यानगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस नेता बिरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
भिवानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा छोटे दलों के सहारे सरकार बनाती है और बाद में उन्हीं की बलि देकर अपनी जगह मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि यही राजनीति अब बिहार में भी दिखाई देने लगी है जहां नीतीश कुमार को इसका अहसास हो चुका है। चौ. बीरेंद्र सिंह भिवानी में कांग्रेस की सद्भाव यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की सद्भाव यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से भाजपा पर लगे वोट चोरी, बढ़ते अपराध, जाति-पात की राजनीति, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों को जनता के बीच रखेगी। साथ ही भाजपा द्वारा कथित रूप से जाति और धर्म के नाम पर कमजोर किए गए आपसी भाईचारे को फिर से बहाल करना भी इसका एक प्रमुख लक्ष्य है।
यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत चौ. बीरेंद्र सिंह ने विद्या नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें भिवानी, तोशाम, कलानौर और महम विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं और यात्रा को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सद्भाव यात्रा का यह चरण अब रफ्तार पकड़ चुका है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो दिन तक रुकेगा। इस दौरान यात्रा विभिन्न गांवों का सघन दौरा करेगी। कार्यक्रम के अनुसार यात्रा पहले दो दिन नांगल चौधरी में रहेगी इसके बाद नारनौल और फिर महेंद्रगढ़ में दो-दो दिन का भ्रमण करेगी। इन क्षेत्रों के बाद यात्रा लोहारू, बाढड़ा और दादरी के लिए रवाना होगी।
चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा केवल भाईचारे का संदेश देने तक सीमित नहीं है बल्कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और फूट डालो राजनीति का पर्दाफाश करने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मूल विचारधारा देश में स्थायी सत्ता स्थापित करने की है। इसके लिए वह पैसे और सत्ता के प्रलोभन के साथ लोगों को जाति और धर्म में बांटकर राजनीति कर रही है।
इस अवसर पर डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, महम के चेयरमैन अजीत, दलबीर गांधी और आयोजक विरेंद्र किरोड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos