सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women protested after water supply was not available for a week, expressing anger against the Public Health Department.

Bhiwani News: एक सप्ताह से पानी नहीं आने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Women protested after water supply was not available for a week, expressing anger against the Public Health Department.
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान ढाणी टिब्बा बस्ती की गली नंबर-तीन में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को जनसंघर्ष समिति भिवानी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पेयजल संकट का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।

बताया गया कि दूसरी बस्ती में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंचने पर विभाग ने टिब्बा बस्ती की लाइन रोक दी जिसके बाद टिब्बा बस्ती में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं पहुंचा। समस्या के समाधान के लिए बस्तीवासियों ने जनसंघर्ष समिति भिवानी के संयोजक और माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश को मौके पर बुलाया। कामरेड ओमप्रकाश ने विभाग के एसडीओ से बातचीत कर बस्तीवासियों की पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने हनुमान ढाणी गली नंबर-3 के निवासियों को भी नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य सुखदेव पालवास ने कहा कि पूरे शहर में पेयजल और बिजली संकट को लेकर हालात गंभीर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि 42 दिन में नहर में पानी आता है लेकिन उसमें भी केवल तीन से चार दिन ही वाटर टैंकों और जोहड़ों के लिए पानी मिल पाता है। इससे शहर और गांवों के वाटर टैंक पूरी तरह नहीं भर पाते।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद ही पानी की राशनिंग शुरू हो जाती है और महीने के अंतिम 10 दिनों में लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाता। लोग 800 से 1000 रुपये खर्च कर पानी के टैंकर मंगाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के पास आपात स्थिति में टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है।
सुखदेव पालवास ने कहा कि विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सुचारू व्यवस्था बनाने में एक वर्ष लगेगा। उन्होंने कहा कि शहर में तीन वाटर टैंक बनवाने और 42 वर्ष पुरानी लाइन बदलने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं लेकिन उन्हें अंतिम रूप देने में भी दो महीने लगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन की ढिलाई का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन में नंद किशोर सैनी, शिवकुमार, सुमित्रा सैनी, चंद्रकला, सुनीता, पूनम, संतोष, नानीबाई, कमलेश और सरोज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed