{"_id":"6a270a364e6a934d960fb45e","slug":"a-youth-was-assaulted-after-a-camper-was-placed-in-front-of-his-car-an-fir-was-lodged-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156331-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कार के सामने कैंपर लगाकर युवक के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कार के सामने कैंपर लगाकर युवक के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव काकड़ाैली हुक्मी निवासी एक युवक पर कार रोककर हमला करने और गंभीर चोटें पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव काकड़ाैली हुक्मी निवासी विकास उर्फ पड़वा ने बताया कि वह रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ कार में गांव लाडावास रोड से घर लौट रहा था। जब वे गोगामेड़ी मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आई एक कैंपर गाड़ी ने उनकी कार के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया और ड्राइवर साइड में टक्कर मार दी।
शिकायत के अनुसार कैंपर में तीन नामजद युवक तथा तीन-चार अन्य लोगों ने गाड़ी से उतर कर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लकड़ी के डंडे, लोहे की पाइप और कुल्हाड़ियां थीं। उन्होंने विकास के दोनों हाथों और पैरों पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे तो उक्त युवक वहां से फरार हो गए। बाढड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया की पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।