सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Online nominations for Padma Awards-2027 can be made till July 31

Charkhi Dadri News: पद्म पुरस्कार-2027 के लिए 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं ऑनलाइन नामांकन

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Online nominations for Padma Awards-2027 can be made till July 31
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से पद्म पुरस्कार-2027 के लिए योग्य एवं विशिष्ट व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवॉर्ड.जीओवी.आईएन पर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं जो कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, उद्योग तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं। भारत सरकार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और नागरिक स्वयं भी योग्य व्यक्तियों के नाम पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। विशेष रूप से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाजसेवी, शिक्षक, कलाकार, वैज्ञानिक, किसान, हस्तशिल्पी, नवप्रवर्तक, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन विंडो 15 मार्च से खुल चुकी है और 31 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक व्यक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed