सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Veteran runner Ramkishan Sharma honored in Dharamshala

Charkhi Dadri News: बुजुर्ग धावक रामकिशन शर्मा को धर्मशाला में मिला सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Veteran runner Ramkishan Sharma honored in Dharamshala
विज्ञापन
बाढड़ा। मेडल मशीन के नाम से प्रसिद्ध बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन शर्मा को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित 14वें नेशनल गेम्स के दौरान विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।


एक से सात जून तक धर्मशाला में आयोजित प्रतियोगिता में संयुक्त भारतीय खेल फेडरेशन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। रामकिशन शर्मा ने अब तक विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक पदक जीतकर जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकिशन शर्मा को विशेष उपलब्धियों के कारण विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मान प्रदान किया गया। रामकिशन शर्मा को इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मान मिल चुका है। उन्हें दो बार सीएम नायब सिंह सैनी के हाथों सम्मान मिल चुका है। 23 अप्रैल 2023 को कुरुक्षेत्र में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी उन्हें सम्मानित किया था। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed