{"_id":"6a15dcd734c0cd4a4c038df3","slug":"12-officers-raided-six-ultrasound-centres-and-examined-their-records-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154597-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 12 अधिकारियों ने 6 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मारे छापे, खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 12 अधिकारियों ने 6 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मारे छापे, खंगाला रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 26 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के कम हुए लिंगानुपात पर स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमों में शामिल 12 अधिकारियों ने मंगलवार शाम को जिले के 6 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे मारे। डॉक्टरों की टीमों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का रिकॉर्ड खंगाला गया। अधिकारियों की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
वहीं विभाग की कार्रवाई के चलते अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों में खलबली मच गई। टीमें रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को देंगी। खामियां मिलने पर वाले केंद्रों को विभाग नोटिस जारी करेगा। माना जा रहा है कि पिछले चार माह का लिंगानुपात जिले का 900 से कम हो गया है। इसके चलते विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
टीमों ने केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए मरीजों से भी बातचीत की। इसके अलावा केंद्रों का रिकॉर्ड जांचा और संदिग्ध मिलने पर कई केंद्रों का रिकॉर्ड जब्त भी किया है। टीम ने फतेहाबाद के दो, टोहाना में दो, रतिया एक, जाखल के एक केंद्र पर छापा मारा। टीम में डॉ. सुरेंद्र, डॉ. अमरदीप, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. हिमांशु, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. निरपाल, डॉ. कुनाल, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. ब्रजेश, डॉ. अमित कुमार और डॉ. दीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
-
893 पहुंचा लिंगानुपात
जिले के पिछले चार माह का लिंगानुपात 893 रहा है। पिछले चार माह में जिले में 2291 लड़कों के मुकाबले 2046 लड़कियों ने जन्म लिया। इस साल जनवरी माह में 899, फरवरी माह में 885, मार्च माह में 839 और अप्रैल माह में 948 लिंगानुपात रहा है।
-- -- -- -- -- --
पिछले सालों का ये रहा है लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
2023 934
2024 926
2025 961
-- -- --
पांच एसएमओ को जारी हुए थे नोटिस
गिरते लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के पांच एसएमओ, 21 एमओ और 220 आशा वर्कर को नोटिस जारी किए थे। संबंधित अधिकारियों के गांवों में लिंगानुपात 900 से भी कम रहा। पिछले सप्ताह सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक हुई थी। जिसमें अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण करने पर चर्चा हुई थी। इसके अलावा ऐसे गांव जहां का लिंगानुपात कम है, वहां जागरूकता अभियान शुरू करने को लेकर फैसला भी बैठक में लिया गया था।
-- -- --
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के 6 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। रिकॉर्ड जांचा जा रहा है अगर कमी मिलेगी तो नोटिस दिया जाएगा। गर्भ में भ्रूण लिंग जांच को लेकर विभाग पूरी तरह से सख्त है। विभाग की तरफ से लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
- डॉ. निरपाल चंद, नोडल अधिकारी

Trending Videos