सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Census of 3.44 lakh houses completed five days ago

Fatehabad News: 3.44 लाख घरों की गणना पांच दिन पहले पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Census of 3.44 lakh houses completed five days ago
फतेहाबाद। जनगणना के तहत चल रहे घर-घर गणना का कार्य करते ड्यूटी पर तैनात कर्मचारीस्त्रोत प्रशा
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनगणना के तहत चल रहे घर-घर गणना अभियान में जिले प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला प्रशासन ने निर्धारित समय सीमा 31 मई से पांच दिन पहले ही शत-प्रतिशत गणना कार्य पूरा कर लिया है। जिले के 3.44 लाख घरों की गणना हुई है। इसमें फतेहाबाद तहसील में सबसे ज्यादा घरों की गणना हुई है।


एक मई से जिले में घर-घर गणना अभियान शुरू किया गया था। पूरे जिले को आठ जोन में विभाजित किया गया। प्रत्येक जोन में चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई जिनके अधीन सुपरवाइजर और प्रगणकों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय रहीं। घर-घर गणना अभियान के तहत जिले में कुल 3 लाख 44 हजार 506 घरों की गणना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 1790 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए थे तथा प्रत्येक ब्लॉक पर एक प्रगणक नियुक्त किया गया था। सबसे अधिक 736 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक फतेहाबाद तहसील चार्ज ऑफिसर के अंतर्गत बनाए गए। इसके अलावा टोहाना तहसील में 347, तहसील रतिया में 238, एमसी फतेहाबाद में 162, एमसी टोहाना में 130, एमसी रतिया में 88, एमसी भूना में 59 तथा एमसी जाखल में 30 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक गठित किए गए।
विज्ञापन
Trending Videos


-

सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजर, प्रगणकों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की योजनाओं और विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। फतेहाबाद ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

- डॉ. विवेक भारती, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed