सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Firing on Hotel operator in Rewari

Haryana: होटल संचालक पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; जमीनी विवाद का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

होटल संचालक ने बताया कि इससे पहले भी होटल में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत थाना रामपुरा में दर्ज कराई गई थी।

Firing on Hotel operator in Rewari
होटल संचालक, पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रेवाड़ी जिले में एक होटल संचालक की कार पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल के संचालक दीपक यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उनकी बलेनो कार होटल के बाहर खड़ी थी। 


इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर दीपक यादव और होटल का स्टाफ बाहर पहुंचा। जांच के दौरान घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते कुछ लोग उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने अमन धामलावास समेत कुछ अन्य लोगों पर संदेह जताते हुए कहा कि पहले भी होटल गिराने और जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल संचालक ने बताया कि इससे पहले भी होटल में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत थाना रामपुरा में दर्ज कराई गई थी। करीब चार-पांच माह पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। -संजय कुमार, थाना प्रभारी, रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed