{"_id":"6a27ecbf66f9940efa098f43","slug":"gamblers-attacked-the-cia-team-in-bhiwani-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जुआरियों ने सीआईए पर किया हमला, रेड मारने आई थी टीम, एक पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जुआरियों ने सीआईए पर किया हमला, रेड मारने आई थी टीम, एक पुलिसकर्मी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार
भिवानी में सीआईए टीम पर मंगलवार को हमला हो गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे में सट्टा खाईवाली करने वालों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर रात की है। बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जूई कलां पुलिस थाने में इस संबंध में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। अस्पताल में दाखिल सुनील का हालचाल जानने डीएसपी अनुप भी पहुंचे और वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई।
भिवानी सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे के अंदर कुछ लोग सट्टाखाईवाली कर रहे हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए सीआईए की एक टीम मौके पर छापामार कार्रवाई के लिए पहुंची थी कि इसी दौरान अंधेरे में बदमाशों ने भागने की कोशिश की और सीआईए टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
आरोपियों की इस कोशिश में कांस्टेबल सुनील कुमार को गाड़ी की टक्कर लगी। जिससे उसके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सुनील को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सक के अनुसार हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की हालत स्थिर है। उनके हाथ में फ्रैक्चर है और सिर पर गहरी चोट आई है। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर डीएसपी क्राइम अनुप कुमार जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और घायल सुनील से बात की। डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने कहा कि कानून को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में जूई कलां पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरेापियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।