सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Day 3 of Nautapa Mercury expected to reach 47 degrees in Haryana; department issues Orange Alert until May 29

नौतपे का तीसरा दिन: हरियाणा में पारा 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार, विभाग ने 29 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 27 May 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद आसमान से धूल का प्रभाव भी कम हो गया है। बुधवार से शुक्रवार तक मौसम शुष्क रहने और बीच-बीच में दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

Day 3 of Nautapa Mercury expected to reach 47 degrees in Haryana; department issues Orange Alert until May 29
भीषण गर्मी में धूप से बचाव कर जाती युवतियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नौतपा के दूसरे दिन प्रदेश में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मंगलवार को तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

Trending Videos


प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी सिरसा और रोहतक में दर्ज की गई। मंगलवार को सिरसा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रोहतक में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। हिसार और भिवानी में 44.5 तथा महेंद्रगढ़ में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने 29 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिसार, सिरसा, रोहतक, महेंद्रगढ़, भिवानी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लू चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद आसमान से धूल का प्रभाव भी कम हो गया है। बुधवार से शुक्रवार तक मौसम शुष्क रहने और बीच-बीच में दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 29 मई की रात से एक जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही, धूलभरी हवाएं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed