{"_id":"6a27913ef50517e37404aed4","slug":"drinking-water-crisis-in-chanaut-villagers-to-begin-a-fast-unto-death-today-following-a-25-day-sit-in-protest-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हांसी के चानौत में पेयजल संकट, 25 दिन के धरने के बाद आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हांसी के चानौत में पेयजल संकट, 25 दिन के धरने के बाद आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते कहा कि एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल और खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के मुद्दे पर भी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।
गांव चानौत में पानी के मसले को लेकर धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हांसी के गांव चानौत में पेयजल समस्या के विरोध में 25 दिन से धरना दे रहे ग्रामीणों ने मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठने का एलान किया है। ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा धरनास्थल पर पहुंचे। हुड्डा ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार समाधान नहीं करती है तो इस मुद्दे को विधानसभा और लोकसभा में उठाया जाएगा।
सांसद दीपेंद्र ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र के गांवों में पानी की किल्लत है। ऐसी स्थिति में सरकार का उदासीन रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। हांसी शहर के लिए पानी की लाइन बिछाई जा रही है जो स्वागत योग्य है लेकिन पानी की आपूर्ति को शहर और गांव के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने आंदोलन में शामिल ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते कहा कि एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल और खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के मुद्दे पर भी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। कुछ संगठनों को प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है जबकि कांग्रेस, किसानों और महिला पहलवानों को अनुमति नहीं दी गई। धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि मंगलवार से आमरण अनशन शुरू होगा। इसके लिए 27 ग्रामीणों ने सहमति दे दी है। इनमें से पांच को अनशन पर बैठाया जाएगा।
Trending Videos
सरकार का दोहरा रवैया
दीपेंद्र ने रोहतक में इनेलो विधायक करण चौटाला और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद पर प्रतिक्रिया देते कहा कि यहां सरकार का रवैया दोहरा दिखाई देता है। एसआईआर को लेकर कहा कि कांग्रेस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ होने पर विरोध करेगी। विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़, तेलूराम जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन सुमन शर्मा मौजूद रहे।