सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana set for sweltering, humid heat; relief expected from back-to-back Western Disturbances

हरियाणा में उमस भरी गर्मी दिखाएगी तेवर: बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ से राहत की उम्मीद, आंधी व बारिश के भी आसार

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 09 Jun 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पहला 10 जून को और दूसरा 12 जून से सक्रिय होगा। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम परिवर्तनशील और तापमान में उतार-चढाव देखने को मिलेगा।

Haryana set for sweltering, humid heat; relief expected from back-to-back Western Disturbances
भीषण गर्मी की तपस में बचने के लिए चुन्नी ओढ़कर बाइक पर जाते युवक व युवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई। तेज गर्मी ने लोगों के बेहाल करना शुरू कर दिया है। रोहतक जिले का तापमान एक बार फिर से 45.2 डिग्री के पार पहुंच गया है। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। हिसार में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सोमवार दोपहर बाद महेंद्रगढ़ जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके बाद उमस ने लोगों ने परेशान किया।



मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 10 जून तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। पिछले दो दिन में ही तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है। रोहतक में सोमवार को फिर से लू का प्रकोप रहा। हिसार में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा था। महेंद्रगढ़ को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों का तापमान सामान्य से अधिक रहा। महेंद्रगढ़ में सोमवार को 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद उमस का स्तर बढ़ जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos


डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले सप्ताह मौसम परिवर्तनशील रहेगा। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पहला 10 जून को और दूसरा 12 जून से सक्रिय होगा। इससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 10-13 जून के दौरान बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति की हवाओं, आंधी, हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

बीच में तापमान में हल्की बढ़त और लगातार दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से संपूर्ण इलाके में उमस भरी गर्मी अपने तेवरों को दिखाएंगी। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम परिवर्तनशील और तापमान में उतार-चढाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed