सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Surajmurder case: Hansi Police have arrested two accused from Narwana; they will be produced in court.

जॉकी शोरूम मैनेजर सूरज हत्याकांड: हांसी पुलिस ने दो आरोपी नरवाना से किए गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 09 Jun 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार

30 मई की रात करीब पौने नौ बजे हिसार रोड पर स्थित एनएच 10 मॉल के जॉकी शोरूम के मैनेजर हिसार के मॉडल टाउन निवासी सूरज जैन की साहिल बामल ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर सरेआम चाकू से वार करके हत्या कर दी थी।

Surajmurder case: Hansi Police have arrested two accused from Narwana; they will be produced in court.
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सूरज हत्याकांड मामले में एसटीएफ हिसार के टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अनूप, सीआईए व थाना सदर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को काबू किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ गोचु व रवि उर्फ गोलू के रूप में हुई है। आरोपियों को आज मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।





दोनों को सोमवार को नरवाना से गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बाद से दोनों आरोपी राजस्थान, दिल्ली, भिवानी सहित कई दिन शहरों में छिप कर रहे। रिमांड के दौरान दोनों से वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों, सह-आरोपियों व घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। मामले की जांच जारी है। मामले में एसपी विनोद कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिसमें एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मुख्य आरोपी साहिल बामल के मित्र हैं व हत्या की वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गौरव उर्फ गोचु के विरुद्ध थाना सिविल लाइन हिसार में धारा 307 एवं आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। मामले में मुख्य आरोपी साहिल बामल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हत्या से पहले सभी ने शराब पी थी। पुलिस साहिल व दो अन्य युवकों के बारे में पूछताछ करेगी। अभी तक की पूछताछ में पता चला कि सूरज की हत्या से पहले सभी ने एकसाथ शराब का सेवन किया था। मारपीट व हत्या के बाद सभी यहां से फरार हो गए थे। मुंढाल में स्कॉर्पियो गाड़ी को छोड़ दिया था। यहां से यह दोनों आरोपी एकसाथ फरार हुए। बाकी तीन आरोपी अलग फरार हुए। एसपी ने बताया कि मामले में युवती सहित काफी लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


यह था मामला
बता दें कि 30 मई की रात करीब पौने नौ बजे हिसार रोड पर स्थित एनएच 10 मॉल के जॉकी शोरूम के मैनेजर हिसार के मॉडल टाउन निवासी सूरज जैन की साहिल बामल ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर सरेआम चाकू से वार करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता दीपक जैन की शिकायत पर नामजद साहिल सहित चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार साहिल की पूर्व प्रेमिका सूरज के संपर्क में थी। इसके चलते साहिल ने उसकी हत्या की थी।

मामले में आरोपी युवती सहित कई लोगों से पूछताछ की गई है। काफी मशक्कत के बाद आरोपी काबू आए हैं। मुख्य आरोपी साहिल बामल पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित है। सीआईए व थाना सदर हांसी की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहे हैं।- विनोद कुमार, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed