हिसार। इस बार देश में कांग्रेस की 40 सीट हैं लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट 10 से भी कम सीट आएंगी। कांग्रेस क्षेत्रीय दल से भी छोटी पार्टी हो जाएगी। देश में अब क्षेत्रीय दलों का समय खत्म हो गया है। महाराष्ट्र का उदाहरण देखिए किस तरह से बड़ी पार्टी शिवसेना टूट गई। पंजाब में अकाली दल खत्म हो गई। सीपीएम ने 27 साल राज किया वह खत्म हो गई। अब देश में दो पार्टी सिस्टम होने वाला है। यह कहना है प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह का।
वह मंगलवार को हिसार में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के टॉप 8 प्रभावशाली लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे अधिक पापुलर हैं। जिसका नेतृत्व मजबूत हो उसे कोई हरा नहीं सकता। दूसरी ओर राहुल गांधी ऐसे सेनापति हैं, जो भेड़ों के पीछे चलने वाले ग्वाले की तरह हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो एक घटना से पार्टी बनी थी। हालातों के अनुसार देश में बदलाव रहता है। एक घटना ने पंजाब में आम आदमी के क्या हालत कर दिए। कुछ महीने पहले पंजाब में विधानसभा में रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली। उसी पंजाब में सीएम की सीट संगरूर में हार हुई। जजपा के विधायकों के नाराजगी को लेकर पूछे एक सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
राम रहीम को नकली बताने की याचिका फिजूल
बिजली मंत्री ने कहा कि राम रहीम को नकली बताने की याचिका फिजूल थी। जिस कारण अदालत का समय बर्बाद हुआ। सीबीआई अदालत ने इस मामले में सजा सुनाई थी। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण राम रहीम को विशेष सुरक्षा में रखा जा रहा है। डीजीपी जेल खुद उनकी सुरक्षा की निगरानी करते हैं। समय-समय पर उनकी पत्नी, बेटा, बेटी जेल में मिलने आते हैं। परिवार के लोगों ने तो कभी ऐसा कुछ शक जाहिर नहीं किया। ऐसे में कोई दूर रहने वाला व्यक्ति उन्हें नकली बता रहा है।
कुलदीप बिश्नोई अच्छे आदमी
एक सवाल के जवाब में रणजीत सिंह ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने हमारा बहुत साथ दिया। अच्छा आदमी है, उसकी मर्दानगी को बधाई देता हूं। सबसे पहला वोट उसने डाला। पूरी तरह से खुला होकर वोट दिया। हमारे पक्ष में समर्थन देकर माहौल बनाने का काम किया। वह कब पार्टी में शामिल होगा, यह फैसला उसे लेना है। उन्हें पार्टी में कब शामिल किया जाएगा, यह फैसला मुख्यमंत्री लेंगे। कुलदीप बिश्नोई मेरा दोस्त है। सीएम की निर्देश पर उनका संदेश लेकर मैं उनसे मिलने गया था।
मैं न पैसा कमाता हूं, न बांटता हूं
अभय चौटाला की ओर से चुनाव में पैसे बांटे जाने के सवाल पर रणजीत सिंह ने कहा कि मैं न तो पैसा कमाता हूं, न बांटता हूं। पैसे की राजनीति कभी नहीं करता। मैंने अगर किसी को पैसा दिया हो तो मेरे सामने लेकर आएं। नहीं तो अभय चौटाला कह दे चाचा मेरे घर आ जाओ। मैं उनके घर चला जाऊंगा। किसी को भी छोटी बात नहीं कहनी चाहिए। व्यक्ति को हमेशा सोच समझकर जवाब देना चाहिए।
आयातित कोयला महंगा, पर गुणवत्ता अच्छी
अडानी के साथ हमारा एमओयू था। अब आयातित कोल को लेकर नई नीति आई है। इसमें आयातित कोयले के चलते खर्च बढ़ेगा। जिस कारण एमओयू में बदलाव करना पड़ा। आयातित कोयला महंगा तो है लेकिन उसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी है। हम इसे देसी कोयले में मिलाकर उपयोग करेंगे। हाई परचेज कमेटी ने 12 लाख टन कोयला खरीदा है।
11 जेलों में कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप
प्रदेश की 11 जेलों में कैदी पेट्रोल पंप चलाएंगे। जेल में हरियाणा सरकार के एग्रो इंडस्ट्रीज से ही सामान आएगा। कैदियों का अपने परिवार से बात करने का समय 5 से बढ़ाकर 8 मिनट प्रति सप्ताह कर दिया है। प्रदेश की पहली हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी। इसमें हार्ड कोर क्रिमिनल को रखा जाएगा। छह से आठ महीने में यह जेल बनकर तैयार होगी। इस जेल का स्टाफ लगातार बदलता रहेगा।