सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   two farmer,s death death

Hisar News: शोक जताने जा रहे दो किसान भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
two farmer,s death 

death
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूजः
Trending Videos

शोक जताने जा रहे दो किसान भाइयों की सड़क हादसे में मौत
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार। चौधरीवास के पास पनिहार चौक पर बुधवार सुबह नलवा गांव निवासी दो किसान भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाए गए हैं। पुलिस मृतकों के स्वजनों के बयान पर कार्रवाई करने में जुटी है। नलवा निवासी राजपाल (68) और उनके भाई जिलेसिंह (56) सुबह साढ़े दस बजे बाइक पर सवार होकर शोक जताने रावलवास कलां जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हिसार से खाटूश्याम जा रही कार की चपेट में आ गई। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों मृतकों के तीसरे भाई सुरेश ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों भाई खेती करते थे। बुधवार की सुबह वे रावलवास कलां गांव जा रहे थे। पनिहार चौक पर हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को एक युवती चला रही थी। उसके साथ उसके स्वजन भी सवार थे। आमने-सामने की टक्कर होने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर हिसार लौट गई। पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed