{"_id":"6a16656be543cd67980b8d8d","slug":"bahadurgarh-theft-worth-lakhs-at-air-force-sergeant-vacant-house-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: एयरफोर्स सार्जेंट के सूने मकान में लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bahadurgarh: एयरफोर्स सार्जेंट के सूने मकान में लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 27 May 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार
चोर घर से करीब 3.06 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बालियां, चांदी की पायल, चुटकियां व करीब 430 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए।
bahadurgarh police
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बहादुरगढ़ के वेदान्त नगर परनाला रोड स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने मकान का मुख्य गेट खुला देखा और इसकी सूचना मकान मालिक को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वेदान्त नगर निवासी अभिषेक कौशिक ने बताया कि वह भारतीय वायुसेना पुलिस में सार्जेंट के पद पर जोरहाट (असम) में तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी दिल्ली सरकार में अध्यापिका हैं। 13 मई को उनकी पत्नी और माता घर को ताला लगाकर जोरहाट चली गई थीं। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि मकान का मुख्य गेट खुला हुआ है। इसके बाद उन्होंने अपने मामा विजय शर्मा को घर भेजा। घर पहुंचने पर अलमारी और संदूक खुले मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था।
अभिषेक कौशिक ने बताया कि चोर घर से करीब 3.06 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बालियां, चांदी की पायल, चुटकियां व करीब 430 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। मकान करीब 12-13 दिनों से बंद था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos